Imran Khan Allegation : इमरान खान का बड़ा आरोप, कहा – पाकिस्तान में घुसकर लोगों की हत्याएं कर रहा भारत
Imran Khan Allegation : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत पर पाकिस्तान की सीमा घुसकर लोगों के हत्याएं करने का आरोप लगाया है. इमरान खान के मुताबिक भारत पाकिस्तान और अफगानिस्तान से लगी सीमाओं को पार करके पाकिस्तान की धरती पर हत्याओं को अंजाम दे रहा है. इसके अलावा इमरान खान देश के हालातों के लिए सेना को जिम्मेदार भी ठहरा रहे हैं. उन्होंने पाकिस्तान की सेना पर उनकी हत्या करने के आरोप भी लगाए हैं.
इमरान खान ने एक पत्र में लिखा, ‘बलूचिस्तान में बढ़े रहे आतंकवाद और अलगाववाद को देखा जा रहा है, जहां लोगों को जबरदस्ती गायब करने का मुद्दा गंभीरता के साथ बढ़ रहा है. अगर पाकिस्तान की सीमाओं की बात करें तो भारत पहले ही मुल्क के भीतर हत्याएं करने की बात स्वीकार कर चुका है.’ इसके अलावा उन्होंने पत्र में लिखा कि अगर उन्हें या उनकी पत्नी को किसी भी तरह से कुछ होगा, तो इसके जिम्मेदार पाकिस्तान सेना के प्रमुख जनरल असीम मुनीर जिम्मेदार होंगे.
सेना पर लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप
पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने हालात के लिए देश के सैन्य प्रतिष्ठान यानी पाकिस्तानी सेना को दोषी ठहराया है. उन्होंने दावा किया है कि अब केवल उनकी ‘हत्या’ करना बाकी रह गया है. इमरान ने दोहराया है कि अगर उन्हें या उनकी पत्नी को कुछ भी होता है, तो सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर जिम्मेदार होंगे. (Imran Khan Allegation)
इमरान ने कहा, “सैन्य प्रतिष्ठान ने मेरे खिलाफ वह सब कुछ किया जो वे कर सकते थे. अब उनके लिए बस मेरी हत्या करना ही बाकी रह गया है. मैंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि अगर मुझे या मेरी पत्नी (बुशरा बीबी) को कुछ भी हुआ तो जनरल असीम मुनीर जिम्मेदार होंगे, लेकिन मैं डरता नहीं हूं क्योंकि मेरा विश्वास मजबूत है. मैं गुलामी से ज्यादा मौत पसंद करूंगा. (Imran Khan Allegation)



