10वीं बोर्ड पर दाग: चिट से नकल करते 3 छात्र पकड़े, केंद्राध्यक्ष पर गिरी गाज

10th Board Exam : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में चल रही 10वीं बोर्ड परीक्षा (10th Board Exam) के दौरान नकल का मामला सामने आया है। गणित विषय की परीक्षा में चिट के सहारे उत्तर लिखते हुए तीन छात्रों को उड़नदस्ता टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। यह कार्रवाई औचक निरीक्षण के दौरान की गई, जहां तहसीलदार की मौजूदगी में छात्रों को नकल करते हुए पाया गया।
यह भी पढ़े :- दुर्ग में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, ड्रोन सर्वे के बाद BJP नेता सस्पेंड
गणित परीक्षा के दौरान पकड़े गए छात्र
जानकारी के अनुसार मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल सलका अधीना परीक्षा केंद्र का है। परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता टीम ने अचानक निरीक्षण किया। जांच के दौरान तीन छात्र चिट के सहारे प्रश्नों के उत्तर लिखते हुए मिले।
टीम ने मौके पर ही तीनों छात्रों के खिलाफ नकल प्रकरण तैयार कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
केंद्राध्यक्ष को तत्काल हटाया गया
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी Ajay Mishra ने परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष Razzak Ansari को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उनकी जगह नए केंद्राध्यक्ष के रूप में Satish Pandey की नियुक्ति की गई है।
साथ ही पूर्व केंद्राध्यक्ष को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
अन्य केंद्रों पर बढ़ेगी सख्ती
इस घटना के बाद जिले के अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी निगरानी और सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बोर्ड परीक्षा (10th Board Exam) पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जा सके।



