रायपुर में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, ‘BOSS’ लिखी बाइक से फरार हुए लुटेरे

Raipur Robbery : राजधानी रायपुर के पंडरी कापा फाटक के पास आज सोमवार को दिनदहाड़े हुई 15 लाख रुपये की लूट ने सनसनी फैला दी। बोरवेल कारोबारी चिराग जैन अपने ऑफिस जा रहे थे, तभी दो अज्ञात बाइक सवारों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोका और 15 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी की अंगूठी व चैन लूटकर (Raipur Robbery) भाग गए।
यह भी पढ़े :- मुझे सत्तारूढ़ पार्टी से मिल रहा ऑफर, मैं शरणागत नहीं होऊंगा: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
पीड़ित के मुताबिक, लुटेरों की बाइक के नंबर प्लेट पर नंबर की जगह अंग्रेजी में ‘BOSS’ लिखा था। घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और मोवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े :- 21वीं सदी का भारत विकसित होने के लिए जितना अधीर है, उतना ही संवेदनशील भी है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही ये आशंका जताई जा रही है कि आरोपी वारदात के बाद शहर से बाहर निकल गए होंगे। (Raipur Robbery)



