Google Analytics —— Meta Pixel

15 साल का कुशासन अब नहीं चलेगा, TMC को सत्ता से बेदखल करेगी बंगाल की जनता : PM मोदी

सिंगूर रैली में बोले प्रधानमंत्री- घुसपैठियों को पहचानकर उनके देश भेजना होगा

West Bengal Politics : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सिंगूर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता तृणमूल कांग्रेस के पिछले 15 वर्षों के ‘महाजंगलराज’ और कुशासन से त्रस्त हो चुकी है और अब उसे समाप्त करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में बंगाल की जनता तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करेगी।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : तालाब में गिरी स्कॉर्पियो, तीन युवकों की डूबने से मौत, चार को बचाया गया

प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल के विकास के लिए राज्य में भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचने से रोक रही है, जिससे विकास बाधित हो रहा है। (West Bengal Politics)

बांग्ला भाषा और वंदे मातरम् का उल्लेख

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बांग्ला भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया, जबकि तृणमूल कांग्रेस जब केंद्र में संप्रग सरकार का हिस्सा थी, तब यह कार्य नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि बंगाल और देश के विकास के लिए ‘वंदे मातरम्’ को मंत्र बनाना होगा। सिंगूर और हुगली क्षेत्र से जुड़े ऐतिहासिक संदर्भों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यहीं ऋषि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने वंदे मातरम् को पूर्ण स्वरूप दिया था।

शिक्षा और भ्रष्टाचार पर हमला

प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के शासन में बंगाल की शिक्षा व्यवस्था भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है, जिससे छात्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण शिक्षकों की नौकरियां खतरे में पड़ रही हैं और इससे बचने के लिए भाजपा को समर्थन देना आवश्यक है।

घुसपैठ और राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा

प्रधानमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस पर राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है, क्योंकि वे उसका वोट बैंक हैं। उन्होंने कहा कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बंगाल में रह रहे घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें उनके देशों में वापस भेजना होगा।

बिहार का उदाहरण देते हुए कहा

पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में भाजपा और एनडीए ने बिहार में जंगलराज को एक बार फिर रोका है और अब पश्चिम बंगाल भी तृणमूल कांग्रेस के महाजंगलराज को समाप्त करने के लिए तैयार है। (West Bengal Politics)

Back to top button
error: Content is protected !!