Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh News : मकान में मिले 35 सांप, लोगों ने लगाए भगवान शंकर के जयकारे

Chhattisgarh News : राजधानी रायपुर से महज 12 किलोमीटर दूर आरंग के देवरी गांव में एक मकान के अंदर नाग-नागिन सहित 35 छोटे सांप मिलने से सनसनी फैल गई। जैसे ही यह खबर फैली, ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। लोग इसे आस्था से जोड़ते हुए भगवान शिव के जयकारे लगाने लगे और बोले—”भोलेनाथ स्वयं प्रकट हुए हैं।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Crimes News : 50 लाख की चोरी का सनसनीखेज खुलासा, ज़मीन में गाड़ा था सोना-चांदी, पांच आरोपी गिरफ्तार

देवरी निवासी इंद्रकुमार साहू ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ उस मकान में रहते हैं। कुछ दिन पहले घर में दो छोटे सांप नजर आए थे, जिन्हें उन्होंने सामान्य मानकर बाहर छोड़ दिया। लेकिन यह सिलसिला रोज़ाना जारी रहा, जिससे परिवार में डर का माहौल बन गया।

यह भी पढ़े :- वनों से समृद्धि की ओर : छत्तीसगढ़ में आधुनिक आयुर्वेदिक प्रसंस्करण इकाई का लोकार्पण आज

इसके बाद इंद्रकुमार ने गांव के एक सांप पकड़ने वाले को बुलाया। जांच के दौरान जब कमरे के फर्श को टटोला गया तो एक स्थान पर खोखलापन महसूस हुआ। टीम ने जैसे ही टाइल्स हटाकर खुदाई शुरू की, वहां का दृश्य देखकर सब दंग रह गए। एक गड्ढे में एक नर और मादा सांप के साथ करीब 35 छोटे सांप मौजूद थे। यह पूरा सांपों का कुनबा घर के दो कमरों तक फैल चुका था। (Chhattisgarh News)

सभी सांपों को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया। घटना के बाद गांव में कौतूहल और श्रद्धा दोनों का माहौल बना रहा। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!