एक्सप्रेस ट्रेन में 70 लाख की चोरी, महिला के जेवर-नकदी गायब

Express Train Theft : गोंदिया से दुर्ग के बीच सफर कर रही शिवनाथ एक्सप्रेस (18240) में एक चौंकाने वाली चोरी (Express Train Theft) की घटना सामने आई है। ट्रेन के एसए1 कोच में यात्रा कर रही एक महिला यात्री का कीमती सामान और नकदी चोरी (Express Train Theft) हो गया, जिसकी कुल कीमत लगभग 70 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़े :- टैरिफ वॉर से अमेरिकी शेयर बाजार में ‘कत्लेआम’… 2 दिन में 328 लाख करोड़ स्वाहा
घटना उस वक्त घटी जब पीड़िता हिना दिनेशभाई पटेल अपने पति के साथ एसए1 कोच की सीट नंबर 19-21 पर यात्रा कर रही थीं। जैसे ही ट्रेन डोंगरगढ़ के पास पहुंची, उन्होंने अपना पर्स चेक किया तो वह गायब मिला। बताया जा रहा है कि उस पर्स में दो डायमंड ज्वेलरी सेट, चार सोने की अंगूठियां और करीब 45,000 रुपये नकद रखे हुए थे।
घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत हरकत में आए और दुर्ग रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रियों से पूछताछ भी की जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए गोंदिया से एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को जांच के लिए भेजा गया है। टीम चोरी के हर पहलू को बारीकी से खंगाल रही है, ताकि जल्द से जल्द अपराधी तक पहुंचा जा सके। आरपीएफ द्वारा स्टेशन और ट्रेन में मौजूद यात्रियों से भी पूछताछ कर संदिग्धों की पहचान की जा रही है।



