Google Analytics —— Meta Pixel

Kolkata Gangrape Case : टीएमसी में मचा घमासान, कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा आमने-सामने

Kolkata Gangrape Case : साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में 25 जून को 24 वर्षीय छात्रा के साथ हुए कथित गैंगरेप (Kolkata Gangrape Case )के मामले ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को झकझोर कर रख दिया है। जहां एक ओर राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार महिला अपराधों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की बात कर रही है, वहीं पार्टी के अंदर ही इस मुद्दे पर भारी मतभेद उभर आए हैं।

यह भी पढ़े :- Puri Rath Yatra Stampede : पुरी में रथ यात्रा के दौरान भगदड़, तीन लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

पार्टी नेताओं के बयान से असहज हुई TMC

टीएमसी के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी और विधायक मदन मित्रा के विवादित बयानों से पार्टी बैकफुट पर आ गई है। इन बयानों की सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में तीखी आलोचना हो रही है।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने जहां पार्टी के रुख का समर्थन करते हुए पुलिस कार्रवाई की सराहना की, वहीं अपनी ही पार्टी नेताओं पर निशाना साधते हुए लिखा, – “भारत में महिलाओं के प्रति नफरत सभी दलों में है, लेकिन टीएमसी उन बयानों की खुलकर निंदा करती है जो शर्मनाक हैं।”

BJP पर भी बोला हमला –

महुआ मोइत्रा ने बीजेपी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा – “BJP बलात्कारियों को माला पहनाती है, जबकि हमारी सरकार कड़ी कार्रवाई करती है। कोलकाता पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।”

कल्याण बनर्जी ने पार्टी की सोशल मीडिया पोस्ट से जताई नाराज़गी

दूसरी ओर, कल्याण बनर्जी ने टीएमसी के आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट से असहमति जताते हुए कहा कि पार्टी को अपराधियों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेना चाहिए।

उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा,- “मैं पार्टी की ओर से की गई सोशल मीडिया पोस्ट से सहमत नहीं हूं। क्या हम अप्रत्यक्ष रूप से ऐसे नेताओं का समर्थन कर रहे हैं जो इन अपराधियों को बचा रहे हैं?”

उन्होंने पार्टी नेतृत्व से मांग की कि दोषी नेताओं के खिलाफ सार्वजनिक और ठोस कार्रवाई की जाए।

अब तक की कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी

मनोजीत मिश्रा (31) – कथित मुख्य आरोपी
जैब अहमद (19) – छात्र
प्रमित मुखोपाध्याय (20) – छात्र
पिनाकी बनर्जी (55) – कॉलेज गार्ड

एसआईटी गठित, घटनास्थल पर क्राइम सीन की दोबारा रचना कर जांच जारी

Back to top button
error: Content is protected !!