Google Analytics —— Meta Pixel

PM Modi 123rd episode : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 123वीं कड़ी, प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को बताया प्रेरणादायक

PM Modi 123rd episode : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 123वीं कड़ी को सुना और इसे प्रेरणादायी व उत्साहवर्धक बताया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे नवाचारों, जनभागीदारी और सकारात्मक प्रयासों की जानकारी साझा करते हैं। इससे समाज और राष्ट्र निर्माण में जुटे लोगों को नई पहचान और प्रेरणा मिलती है।

यह भी पढ़ें :- CG annual general meeting : राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ का वार्षिक आमसभा व स्नेह सम्मेलन संपन्न, मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए शामिल

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विचारों से प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ सरकार भी जनभागीदारी से स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक विकास के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। आज की कड़ी में प्रधानमंत्री ने स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस, योग, और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों का उल्लेख किया, जो प्रेरणादायी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा यह विचार कि “छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं”, अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि हम नियमित रूप से छोटे लेकिन सकारात्मक कदम उठाएं, तो समाज और  देश में बड़ा परिवर्तन संभव है। (PM Modi 123rd episode)

श्री साय ने प्रधानमंत्री द्वारा योग दिवस, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी, भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि, 1975 के आपातकाल, भगवान बुद्ध के अवशेषों की वियतनाम यात्रा, और भारत का ट्रेकोमा मुक्त होना जैसे विषयों को उठाने की सराहना की। (PM Modi 123rd episode)

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत हम सभी का संकल्प है और छत्तीसगढ़ हर मोर्चे पर इस लक्ष्य की पूर्ति में पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़ा है।

इस अवसर पर निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक श्री राजेश मूणत, श्री अनुज शर्मा, श्री राजेश अग्रवाल, श्री संपत अग्रवाल, श्री प्रबोध मिंज, राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, सीजीएमएससी चेयरमैन श्री दीपक म्हस्के, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष श्री अमरजीत छाबड़ा, वन विकास निगम अध्यक्ष श्री रामसेवक पैंकरा, तथा छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। (PM Modi 123rd episode)

Back to top button
error: Content is protected !!