Google Analytics —— Meta Pixel

CG annual general meeting : राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ का वार्षिक आमसभा व स्नेह सम्मेलन संपन्न, मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए शामिल

CG annual general meeting : छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ द्वारा न्यू सर्किट हाउस स्थित कन्वेंशन हॉल में वार्षिक आमसभा एवं स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य के वित्त, वाणिज्यिक कर एवं आवास पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व प्रमुख सचिव श्री आर.एस. विश्वकर्मा ने की।

यह भी पढ़ें :- Kannappa box office collection : विष्णु मांचू की फिल्म ने 16.35 करोड़ की कमाई, बनी करियर की सबसे बड़ी हिट

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा (विशेष सचिव, वित्त), श्री चंदन कुमार (विशेष सचिव, वित्त) और श्री रितेश अग्रवाल (संचालक, कोष एवं लेखा) भी शामिल हुए। सम्मेलन के प्रथम सत्र में मंचासीन अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। (CG annual general meeting)

मुख्य अतिथि श्री चौधरी ने इस अवसर पर राज्य वित्त सेवा संघ की स्मारिका “सुनिधि” के द्वितीय संस्करण का विमोचन किया और संघ की नई वेबसाइट का उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में राज्य के वित्तीय प्रबंधन एवं नियंत्रण में अधिकारियों की भूमिका की सराहना की और उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी व प्रभावशीलता से करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संघ की सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। (CG annual general meeting)

संघ की अध्यक्ष डॉ. अल्पना घोष ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वार्षिक आमसभा की अध्यक्षता की और विभिन्न प्रस्ताव रखे, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। कोषाध्यक्ष श्री अनिल पाठक ने आय-व्यय का विवरण सभा के समक्ष प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में सेवानिवृत्त अधिकारियों ने व्याख्यान दिए तथा सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। कार्यक्रम का समापन संघ के सचिव श्री सचिन शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। (CG annual general meeting)

Back to top button
error: Content is protected !!