Google Analytics —— Meta Pixel

सचिन तेंदुलकर आज छत्तीसगढ़ में, बस्तर में बच्चों संग खेलेंगे क्रिकेट

रायपुर/दंतेवाड़ा। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) आज बुधवार, 22 अप्रैल को सपरिवार दंतेवाड़ा पहुंच रहे हैं। यह उनका बस्तर का पहला दौरा है। यहां वे बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आएंगे और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़े :- Rashifal 22 April 2026: आज बुधवार का राशिफल, क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

जानकारी के मुताबिक, तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) छिंदनार, पनेड़ा और जावंगा समेत कई गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे पनेड़ा में एक स्टेडियम का उद्घाटन भी करेंगे। उनका यह दौरा बस्तर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की पहल से Mann Deshi Foundation क्षेत्र में खेल अधोसंरचना विकसित करने का काम कर रही है। संस्था पिछले एक वर्ष से जिले के विभिन्न स्कूलों और आश्रमों में खेल मैदान तैयार कर रही है। अब तक करीब 15 शिक्षकों को मुंबई में प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है, ताकि वे बच्चों को बेहतर कोचिंग दे सकें।

दंतेवाड़ा जिले के गीदम ब्लॉक के करीब 25 स्कूलों और आश्रमों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इनमें छिंदनार, कासोली, कोरलापाल, हितामेटा, कारली और गुमड़ा समेत कई गांव शामिल हैं, जहां खेल मैदान विकसित किए गए हैं।

संस्था का उद्देश्य सीमित संसाधनों और छोटे स्थानों में भी बहुउद्देश्यीय खेल मैदान तैयार करना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को खेल के बेहतर अवसर मिल सकें। इसके साथ ही स्कूलों के खेल मैदानों को संरक्षित रखने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है।

गौरतलब है कि बस्तर में अब खेल और शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। तेंदुलकर का यह दौरा क्षेत्र के बच्चों के लिए प्रेरणादायक साबित होने की उम्मीद है।

Back to top button
error: Content is protected !!