Google Analytics —— Meta Pixel

Kannappa box office collection : विष्णु मांचू की फिल्म ने 16.35 करोड़ की कमाई, बनी करियर की सबसे बड़ी हिट

Kannappa box office collection : मुकेश कुमार सिंह के निर्देशन में बनी विष्णु मांचू स्टारर फिल्म ‘कन्नप्पा’ 27 जून को रिलीज हुई। फिल्म में अक्षय कुमार, प्रभास, मोहनलाल और शरतकुमार जैसे सुपरस्टार्स कैमियो में नजर आए, जिसने दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ा दी।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन सभी भाषाओं में मिलाकर 9.35 करोड़ की ओपनिंग की थी। इसमें तमिल में 0.15 करोड़, तेलुगु में 8.25 करोड़, हिंदी में 0.65 करोड़, कन्नड़ में 0.10 करोड़ और मलयालम में 0.20 करोड़ की कमाई शामिल रही।

दूसरे दिन शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने लगभग 7 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि यह आंकड़ा अभी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया है, लेकिन अगर यह सच है, तो फिल्म ने दो दिनों में कुल 16.35 करोड़ की कमाई कर ली है। (Kannappa box office collection)

रिकॉर्ड ब्रेकर:

‘कन्नप्पा’ ने दो दिन की कमाई में इस साल रिलीज हुई कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, जिनमें शामिल हैं:

  • इमरजेंसी – 6.1 करोड़
  • आज़ाद – 2.8 करोड़
  • सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव – 1.1 करोड़
  • फतेह – 4.5 करोड़

वहीं सनी देओल की जाट ने दो दिन में 16.5 करोड़ कमाए थे, जिससे कन्नप्पा बस थोड़ा पीछे है।

विष्णु मांचू के करियर की बेस्ट फिल्म:

कन्नप्पा, विष्णु मांचू के करियर की अब तक की सबसे बड़ी हिट बन गई है। उनकी पिछली फिल्मों Ginna और Mosagallu का लाइफटाइम कलेक्शन ही महज 1 करोड़ के आसपास था। 2014 में आई राउडी ने 3 करोड़ की ओपनिंग के साथ पहले हफ्ते में 11 करोड़ की कमाई की थी, जिसे अब कन्नप्पा ने पीछे छोड़ दिया है। (Kannappa box office collection)

इसके अलावा, फिल्म ने Arjun S/o Vyjayanthi के वर्ल्डवाइड 10 करोड़ कलेक्शन को भी पार कर लिया है। कन्नप्पा को सभी साउथ भाषाओं और हिंदी में रिलीज किया गया है, जिसमें तेलुगु वर्जन सबसे ज्यादा सफल रहा है। (Kannappa box office collection)

Back to top button
error: Content is protected !!