Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh new Chief Secretary : छत्तीसगढ़ को आज मिल सकता है नया मुख्य सचिव, सुब्रत साहू और मनोज पिंगुआ रेस में सबसे आगे

Chhattisgarh new Chief Secretary : छत्तीसगढ़ को आज नया और 13वां मुख्य सचिव मिल सकता है। वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन आज रिटायर हो रहे हैं। नए मुख्य सचिव की दौड़ में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुब्रत साहू और मनोज पिंगुआ के नाम प्रमुखता से सामने आए हैं।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल से अचानक मुलाकात की थी, जिसे इस नियुक्ति से जोड़कर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री सचिवालय ने इस मुलाकात की तस्वीरें भी जारी की हैं और बताया कि राज्यहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें :- Kanta Laga girl dead : फ्रिज का खाना खाने के बाद बेहोश हुईं शेफाली, पति पराग ने पुलिस को बताया पूरा घटनाक्रम

सुब्रत साहू 1992 बैच के आईएएस अफसर हैं और फिलहाल धर्मस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में काम कर रहे हैं। वे रामलला तीर्थ दर्शन योजना में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

देश के 50 प्रभावशाली आईएएस अधिकारियों में उनका नाम शामिल रह चुका है। प्रशासनिक दक्षता और योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी भूमिका को देखते हुए वे सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। (Chhattisgarh new Chief Secretary)

दूसरी ओर, 1994 बैच के आईएएस मनोज पिंगुआ का नाम भी चर्चा में है। वे साफ-सुथरी छवि के और शांत प्रशासनिक अधिकारी माने जाते हैं। वर्तमान में वे गृह, जेल विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं और छत्तीसगढ़ आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।

वे पहले जांजगीर-चांपा, धमतरी और सरगुजा जैसे जिलों में कलेक्टर रह चुके हैं। 2014 में केंद्रीय जनजाति मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में प्रतिनियुक्त रहे और 2016 में वापसी के बाद कई महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व संभाला। (Chhattisgarh new Chief Secretary)

अन्य नामों की भी चर्चा है, जैसे कि सुबोध सिंह, रेणु पिल्ले, ऋचा शर्मा, निधि छिब्बर और विकासशील, जो विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं या केंद्र में सेवा दे रहे हैं।

इसके साथ ही प्रदेश को स्थायी डीजीपी की नियुक्ति का भी इंतजार है। वर्तमान में अरुण देव गौतम अस्थायी डीजीपी हैं, जिनकी कार्यशैली और छवि को देखते हुए वे स्थायी पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। (Chhattisgarh new Chief Secretary)

Back to top button
error: Content is protected !!