Google Analytics —— Meta Pixel

Kanta Laga girl dead : फ्रिज का खाना खाने के बाद बेहोश हुईं शेफाली, पति पराग ने पुलिस को बताया पूरा घटनाक्रम

Kanta Laga girl dead : 27 जून की रात मनोरंजन जगत को एक गहरा झटका लगा, जब मशहूर अभिनेत्री और ‘कांटा लगा’ सॉन्ग से लोकप्रिय हुईं शेफाली जरीवाला के निधन की खबर सामने आई। शुक्रवार रात उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी और उन्हें मुंबई के बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद खबर ने वरुण धवन, प्रियंका चोपड़ा समेत फिल्म और टीवी जगत के कई सितारों को स्तब्ध कर दिया।

यह भी पढ़ें :- India Monsoon 2025 : देशभर में समय से पहले पहुंचा मानसून, अगले 7 दिनों तक इन राज्यों में भारी बरिश की संभावना

शेफाली की मौत के बाद फोरेंसिक टीम और मुंबई पुलिस ने उनके घर पहुंचकर जांच शुरू की। शुरुआती रिपोर्ट में पता चला कि उनकी मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी। आशंका जताई गई कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था। अंबोली पुलिस स्टेशन के अधिकारी के अनुसार, डॉक्टरों ने फोरेंसिक जांच के दौरान कहा कि शेफाली का ब्लड प्रेशर काफी गिर गया था, जिससे यह घटना हो सकती है। (Kanta Laga girl dead)

मामले की पड़ताल के दौरान पुलिस को उनके फ्लैट से एंटी-एजिंग और स्किन ग्लो के लिए ली जाने वाली गोलियों के दो डिब्बे मिले, जिनमें ग्लूटाथियोन और विटामिन की टैबलेट्स थीं। पुलिस ने उनके पति पराग त्यागी और परिवार के अन्य सदस्यों के बयान दर्ज किए, लेकिन किसी ने कोई आपत्ति या संदेह नहीं जताया। जांच में कोई संदिग्ध परिस्थिति सामने नहीं आई है। (Kanta Laga girl dead)

रिपोर्ट के अनुसार, घटना वाले दिन शेफाली ने सत्यनारायण भगवान की पूजा रखी थी और व्रत किया था। पूजा में उनके माता-पिता भी शामिल हुए थे। पराग त्यागी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शेफाली ने फ्रिज में रखा खाना खाया था, जिसके कुछ देर बाद वह अचानक बेहोश हो गई थीं। इस मामले को “अचानक मौत” के रूप में दर्ज किया गया है और फिलहाल कोई आपराधिक एंगल सामने नहीं आया है। (Kanta Laga girl dead)

Back to top button
error: Content is protected !!