CG Transfer News : राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 172 कर्मचारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

CG Transfer News : छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 172 कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। इस फेरबदल को प्रशासनिक सख्ती और संतुलन के तहत अंजाम दिया गया है।
यह भी पढ़े :- Donald Trump Vs Elon Musk : ट्रम्प का मस्क को वार्निंग- अपनी दुकान बंद करो और दक्षिण अफ्रीका वापस लौट जाओ
स्थानांतरित कर्मचारियों में शामिल हैं:
52 सहायक ग्रेड-3,
14 आशुलिपिक (स्टेनो),
84 सहायक ग्रेड-2, और
22 भृत्य (चपरासी)।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, इनमें से कई कर्मचारी लंबे समय से एक ही पदस्थापना स्थल पर कार्यरत थे, जिन्हें प्रशासनिक कसावट और कार्य कुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से अन्य स्थानों पर भेजा गया है। (CG Transfer News)
आदेश में सभी संबंधित कर्मचारियों को जल्द से जल्द नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही, विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह स्थानांतरण पूरी तरह नियमानुसार और पारदर्शिता के साथ किया गया है। (CG Transfer News)
देखें लिस्ट-





