Government employees trading rules : छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए ट्रेडिंग पर बैन, इंट्राडे और क्रिप्टो में निवेश को माना गया कदाचार

Government employees trading rules : छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए शेयर मार्केट और क्रिप्टोकरेंसी में ट्रेडिंग को गलत आचरण घोषित कर दिया है। यह नियम सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी 30 जून के गजट नोटिफिकेशन के जरिए प्रभाव में आया है।
इस आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 की धारा 19 में संशोधन करते हुए नए उप-नियम (5) जोड़े गए हैं, जिसमें सरकारी कर्मचारियों द्वारा निम्नलिखित वित्तीय गतिविधियों में भाग लेना अब ‘कदाचार’ (misconduct) माना जाएगा:(Government employees trading rules)
- इंट्राडे ट्रेडिंग (Intraday Trading)
- बीटीएसटी – Buy Today, Sell Tomorrow (BTST)
- फ्यूचर एंड ऑप्शन (F&O) ट्रेडिंग
- क्रिप्टोकरेंसी में निवेश (Cryptocurrency trading/investment)
इस फैसले का उद्देश्य सरकारी सेवा में नैतिकता, पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करना है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी यदि इन गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। (Government employees trading rules)
पिछले कुछ वर्षों में देशभर में कर्मचारियों द्वारा शेयर मार्केट और क्रिप्टो में निवेश का चलन बढ़ा है, लेकिन अब छत्तीसगढ़ सरकार ने इसे लेकर सख्ती दिखाई है। इस आदेश से राज्य के हजारों कर्मचारियों पर प्रभाव पड़ सकता है, जो नियमित रूप से इन माध्यमों से अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे थे। (Government employees trading rules)
सरकार का यह फैसला निजी वित्तीय गतिविधियों पर नियंत्रण की दिशा में अहम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh : स्कूल वॉशरूम में वीडियो रिकॉर्डिंग! संकुल समन्वयक के खिलाफ एफआईआर, महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल



