High Court lawyer misconduct : गुजरात हाई कोर्ट में वकील का आपत्तिजनक आचरण, बीयर पीते और फोन पर बात करते पकड़े गए, अवमानना की कार्रवाई शुरू
High Court lawyer misconduct : गुजरात हाई कोर्ट में एक वकील के अनुशासनहीन और अपमानजनक आचरण से न्यायपालिका स्तब्ध रह गई। एडवोकेट भास्कर तन्ना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चल रही सुनवाई के दौरान बीयर पीते हुए और फोन पर बात करते हुए कोर्ट की कार्यवाही में भाग लिया। यह घटना 25 जून की है, जब जस्टिस संदीप भट्ट की बेंच में एक केस की सुनवाई चल रही थी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए अवमानना की कार्यवाही शुरू कर दी है। जस्टिस एएस सुपेहिया और जस्टिस आरटी वच्छानी की खंडपीठ ने तन्ना के आचरण को “अपमानजनक और भयावह” बताया और कहा कि यह न्यायपालिका की गरिमा के खिलाफ है।(High Court lawyer misconduct)
कोर्ट ने स्पष्ट किया कि भास्कर तन्ना को सीनियर एडवोकेट की जो उपाधि दी गई है, वह इस आचरण के बाद उसे जारी रखना अनुचित होगा। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला मामले की सुनवाई के बाद लिया जाएगा।
कोर्ट ने रजिस्ट्री को निर्देशित किया है कि वह एडवोकेट तन्ना को नोटिस जारी करे और उन्हें अगली सुनवाई तक वर्चुअल उपस्थिति से रोका जाए। साथ ही, अवमानना कार्यवाही की रिपोर्ट अगली सुनवाई से पहले प्रस्तुत की जाए।(High Court lawyer misconduct)
यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब वर्चुअल सुनवाई के दौरान अनुशासन बनाए रखने को लेकर लगातार बहस चल रही है। इससे एक सप्ताह पहले एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें एक व्यक्ति टॉयलेट सीट पर बैठकर वर्चुअल सुनवाई में शामिल होता दिखा था।
गुजरात हाई कोर्ट के अनुसार, इस तरह के मामलों को अनदेखा करना न्याय प्रणाली की गंभीर क्षति होगी और इससे कानून के शासन पर सवाल उठ सकते हैं। (High Court lawyer misconduct)



