Google Analytics —— Meta Pixel

Headmaster arrested : महिला टॉयलेट में मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाता था स्कूल हेडमास्टर, गिरफ्तार

Headmaster arrested : रायपुर ज़िले के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बिलाड़ी के मिडिल स्कूल से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। स्कूल के प्रधान पाठक और संकुल समन्वयक भूपेंद्र कुमार साहू (44) को महिला टॉयलेट में मोबाइल छुपाकर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

मंगलवार को एक महिला शिक्षक की नजर महिला टॉयलेट में रखे मोबाइल पर पड़ी, जिसमें रिकॉर्डिंग चालू थी। जब स्टाफ ने मोबाइल चेक किया, तो उसमें वीडियो रिकॉर्ड हो रहा था। मामले की सूचना मिलते ही पूरे स्टाफ में हड़कंप मच गया। जांच में पुष्टि हुई कि मोबाइल स्कूल के हेडमास्टर भूपेंद्र साहू का है। (Headmaster arrested)

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह पिछले दो महीने से इस शर्मनाक हरकत को अंजाम दे रहा था। वह वीडियो को रोज रिकॉर्ड कर अपने दूसरे मोबाइल या लैपटॉप में ट्रांसफर करता था और बाद में देखता था।

घटना के सामने आने के बाद महिला शिक्षक डरी-सहमी हैं और छात्राओं के परिजन अपनी बच्चियों को स्कूल भेजने में हिचक रहे हैं। महिला शिक्षकों ने तिल्दा-नेवरा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ IT एक्ट की धाराओं 66D, 77, 238 के तहत केस दर्ज किया गया।(Headmaster arrested)

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के मोबाइल की शुरुआती जांच में कोई वीडियो नहीं मिला क्योंकि उसने वीडियो डिलीट कर दिए थे। अब मोबाइल को साइबर सेल भेजा गया है, जहां से डिलीट की गई सामग्री की जांच की जाएगी।

आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कहीं और तो नहीं भेजे गए। (Headmaster arrested)

यह भी पढ़ें:- High Court lawyer misconduct : गुजरात हाई कोर्ट में वकील का आपत्तिजनक आचरण, बीयर पीते और फोन पर बात करते पकड़े गए, अवमानना की कार्रवाई शुरू

Back to top button
error: Content is protected !!