Amarnath Yatra 2025 : आज से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, पहले जत्थे ने बाबा बर्फानी के किए दर्शन

Amarnath Yatra 2025 : अमरनाथ यात्रा आज (गुरुवार) से आधिकारिक रूप से शुरू हो गई। सुबह सबसे पहले पवित्र गुफा में बाबा अमरनाथ की आरती हुई। इसके बाद बालटाल और नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप से श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ। गूंजते रहे “हर हर महादेव” और “बम बम भोले” के जयकारे।
इससे पहले बुधवार को जम्मू के भगवती नगर से पहला जत्था 5,892 श्रद्धालुओं का उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रवाना किया था। ये श्रद्धालु कश्मीर पहुंचने पर स्थानीय लोगों और प्रशासन द्वारा स्वागत सत्कार के साथ आगे बढ़े।
इस साल 38 दिन चलेगी यात्रा
अमरनाथ यात्रा इस बार 38 दिनों तक चलेगी और इसका समापन 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा। पिछले साल यात्रा 52 दिन चली थी और करीब 5 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। इस बार अब तक 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। जम्मू में तत्काल रजिस्ट्रेशन के लिए कई सेंटर चालू हैं। (Amarnath Yatra 2025)
दो रूट से होती है यात्रा
पहलगाम रूट: इसमें 3 दिन का सफर होता है, रास्ता अपेक्षाकृत आसान है। पहलगाम → चंदनवाड़ी → पिस्सू टॉप → शेषनाग → पंचतरणी → गुफा।
बालटाल रूट: यह 14 किमी की खड़ी चढ़ाई वाला रास्ता है, तेज लेकिन कठिन। बुजुर्गों के लिए जोखिमभरा हो सकता है। (Amarnath Yatra 2025)
यात्रियों के लिए सलाह
श्रद्धालुओं को मेडिकल सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, 4 फोटो, RFID कार्ड और आवेदन फॉर्म साथ रखना जरूरी है। फिजिकल फिटनेस के लिए 4–5 किमी रोज पैदल चलने और प्राणायाम करने की सलाह दी गई है। जरूरी कपड़े, दवाइयां, पानी और रेनकोट जरूर रखें। (Amarnath Yatra 2025)
यह भी पढ़ें :- Baranwapara Wildlife Sanctuary : बारनवापारा में तेंदुए ने 4 चीतलों का शिकार किया, वन विभाग ने बढ़ाई सतर्कता
यह भी पढ़ें :- सांसद बृजमोहन ने कॉलेजों के लिए नियुक्त किए सांसद प्रतिनिधि, छात्रों की समस्याओं के समाधान पर रहेगा फोकस



