सांसद बृजमोहन ने कॉलेजों के लिए नियुक्त किए सांसद प्रतिनिधि, छात्रों की समस्याओं के समाधान पर रहेगा फोकस
MP Representatives in Colleges : रायपुर लोकसभा क्षेत्र के महाविद्यालयों में अब छात्र-छात्राओं की समस्याएं सीधे सांसद तक पहुंच सकेंगी। इसके लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कॉलेज स्तर पर सांसद प्रतिनिधियों (MP Representatives in Colleges) की नियुक्ति की है।
यह भी पढ़े :- रायगढ़ तमनार प्रवास के दौरान ग्राम रसनी पहुंचे भूपेश बघेल, कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
इस पहल का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की शैक्षणिक, सामाजिक और विकासात्मक आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से समझना और उनका प्राथमिकता से समाधान कराना है।
छात्र हितों पर विशेष ध्यान
सांसद द्वारा मनोनीत ये प्रतिनिधि (MP Representatives in Colleges) कॉलेजों में शिक्षा, संसाधनों की उपलब्धता, छात्र कल्याण योजनाएं और प्रशासनिक समन्वय से जुड़ी समस्याओं की नियमित निगरानी करेंगे और सांसद कार्यालय को रिपोर्ट देंगे। इससे कॉलेज प्रशासन और सांसद कार्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। (MP Representatives in Colleges)
सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा मनोनीत किए गए प्रतिनिधि…
1. शासकीय जीएनए स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भाटापारा (बलौदाबाजार) अभिषेक मिश्रा।
2. स्व. गोविंद सारंग शासकीय विधि महाविद्यालय, भाटापारा (बलौदाबाजार) सुरेश यदु।
3. शासकीय महाविद्यालय, सिमगा नीरज शर्मा
4. नवीन महाविद्यालय, माना कैंप (रायपुर) डॉ. निमई विश्वास।
5. रामप्रसाद देवांगन शासकीय महाविद्यालय, खरोरा विकास ठाकुर।
6. स्व. नंदकुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय, बिरगांव (रायपुर) संजय तिवारी।
7. संत गोविंदराम सदानी शासकीय कला एवं महिला महाविद्यालय, देवेंद्रनगर सुरेंद्र छाबड़ा।
8. कुलेश्वर महादेव शासकीय महाविद्यालय, गोबरा नयापारा अशोक गंगवाल।
9. सत्यनारायण शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, कोहका नेवरा (तिल्दा) राम पंजवानी।
10. पं. श्यामा चरण शुक्ल महाविद्यालय, धरसींवा दिलेंद्र बंछोर।
11. शासकीय महाविद्यालय, अभनपुर कचरू भट्टर।
12. शासकीय नवीन महाविद्यालय, अमलीडीह रविंद्र ठाकुर।
13. शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी (रायपुर) पुरुषोत्तम देवांगन।
14. शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय, गोबरा नयापारा (रायपुर) मधु बाफना।
15. शासकीय बद्री प्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आरंग सूरज लोधी।
16. भक्तिमाता कर्मा शासकीय महाविद्यालय, समोदा (आरंग) डॉ. नेतराम वर्मा।
17. शासकीय नवीन महाविद्यालय, तामासिवनी मिथलेश सिन्हा।
18. शासकीय दाऊ कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलौदाबाजार आलोक अग्रवाल।
19. शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, बलौदाबाजार नीलम सोनी।
20. छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, रायपुर नितेश शुक्ला।
21. शहीद राजीव पांडे महाविद्यालय, भाटागांव (रायपुर) राकेश सिंह।
22. डॉ. राधाबाई नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मठपारा (रायपुर) उपेंद्र कश्यप
23. शासकीय दुर्गा बाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रायपुर श्रीमती संध्या वर्मा।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ये प्रतिनिधि महाविद्यालयों से छात्रों की समस्याएं, योजनाओं की प्रगति तथा प्रशासन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां समय-समय पर उपलब्ध कराएंगे, जिससे शिक्षा क्षेत्र में और अधिक सशक्त हस्तक्षेप सुनिश्चित किया जा सकेगा।



