Raipur News: खरोरा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिल सोनी सांसद प्रतिनिधि नियुक्त, नगर में ख़ुशी की लहर

Raipur News (खरोरा) । नगर पंचायत खरोरा को स्वच्छ भारत मिशन के तहत राष्ट्रपति पुरस्कार दिलाने वाले पूर्व अध्यक्ष अनिल सोनी को खरोरा नगर क्षेत्र के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
यह भी पढ़े :- 4 लीटर पेंट के लिए 168 मजदूर और 65 मिस्त्री! स्कूल रंगाई-पुताई में गजब का घोटाला, पढ़े पूरी खबर
अपनी नियुक्ति पर अनिल सोनी ने कहा कि सांसद द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। साथ ही समय-समय पर क्षेत्रीय समस्याओं, विकास कार्यों और प्रगति की जानकारी सांसद को देंगे। उन्होंने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल और सभी शुभचिंतकों का आभार जताया।
ज्ञात हो कि अनिल सोनी भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय एवं निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। कांग्रेस शासनकाल में उन्हें राजनीतिक दबाव और प्रताड़ना का सामना करना पड़ा, बावजूद इसके वे डटे रहे। कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में उन्होंने गरीबों तक दवाइयां, राशन, सब्जी एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाकर सेवा भाव का परिचय दिया।
उनकी लगन और सेवा भाव का ही परिणाम रहा कि उनकी धर्मपत्नी सुनीता अनिल सोनी को भाजपा ने नगर पंचायत अध्यक्ष का टिकट दिया, जिसमें विजयश्री प्राप्त हुई। अनिल सोनी के पूर्व अध्यक्ष कार्यकाल का अनुभव आज भी नगर के विकास में स्पष्ट रूप से नजर आता है। नगर गौरव पथ का निर्माण, चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण और अतिक्रमण मुक्त खरोरा नगर का संकल्प उनकी दूरदृष्टि का परिचायक है। (Raipur News)
अनिल सोनी की नियुक्ति पर नगरवासियों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के संयोजक वेदराम मनहरे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुलाब टिकरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, जनपद पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता सोनी, मंडल अध्यक्ष सोना वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. सुरेंद्र वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, विद्या भारती प्रांतीय समन्वयक चंद्रकुमार डडसेना, वरिष्ठ समाजसेवी सूरज सोनी, नेतराम धीवर, पार्षद पंचराम यादव, पूर्णेन्द्र उपाध्याय, राहुल मरकाम, जयप्रकाश वर्मा, तामेश्वर, बाबा नसीने, राजेश चौहान, पूर्व सैनिक डीआर वर्मा, सुरेश साहू, भोला यादव, श्रवण भोई, मुकेश साहू सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएं दीं। (Raipur News)



