छत्तीसगढ़ को मिलेगा दूसरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पंडित रविशंकर स्टेडियम में तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

Chhattisgarh Second international Cricket Stadium : छत्तीसगढ़ में दूसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Chhattisgarh Second international Cricket Stadium) बनाने की दिशा में तेज़ी से काम शुरू हो गया है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के बाद अब दुर्ग का पंडित रविशंकर स्टेडियम राज्य का दूसरा इंटरनेशनल स्टेडियम बनेगा। बीसीसीआई (BCCI) के निर्देश के बाद स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
यह भी पढ़े :- Raipur News: खरोरा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिल सोनी सांसद प्रतिनिधि नियुक्त, नगर में ख़ुशी की लहर
विधायक गजेंद्र यादव, कलेक्टर और क्रिकेट संघ के प्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण
शनिवार को विधायक गजेंद्र यादव, कलेक्टर अभिजीत सिंह, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि और तकनीकी टीम ने मिलकर स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पार्किंग, इंडोर-आउटडोर सुविधा, ड्राइंग लेआउट, और खेल क्षेत्र सहित सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
33 साल की लीज पर स्टेडियम बीसीसीआई को देने का प्रस्ताव पास
जिला क्रीड़ांगन समिति ने स्टेडियम को 33 वर्षों की लीज पर बीसीसीआई को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव पारित किया है। जमीन का हस्तांतरण और अनुबंध प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विधायक यादव बोले – खेलगांव की तर्ज पर होगा क्षेत्र का विकास
विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि स्टेडियम के आसपास का क्षेत्र राजेंद्र प्रसाद चौक से एसपी बंगला चौक तक खेलगांव की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार, खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय वातावरण और शहर को नई पहचान मिलेगी।
स्टेडियम की मौजूदा क्षमता 40,000, और बढ़ाने की योजना
स्टेडियम फिलहाल 40,000 दर्शकों की क्षमता वाला है, जिसे और बढ़ाया जाएगा। इसमें बैडमिंटन, बास्केटबॉल कोर्ट, रनिंग ट्रैक, प्रैक्टिस नेट, बीसीसीआई कार्यालय, हॉस्टल, और पार्किंग एरिया का भी निर्माण किया जाएगा।
भविष्य में अंतरराष्ट्रीय मैच और खेल अकादमी
यह स्टेडियम केवल मैचों के लिए नहीं, बल्कि एक खेल अकादमी के रूप में भी विकसित होगा। अनुमान है कि अगले दो वर्षों के भीतर दुर्ग में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का आयोजन शुरू हो जाएगा।
निरीक्षण में ये रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ से विजय शाह, विनय बजाज, अजय तिवारी, प्रभात सक्सेना, सचिन टांक, प्रमोदशंकर शर्मा, योगेश बागड़ी, अजय पांडेय, विजय अग्रवाल, जिला क्रीड़ांगन समिति से सोनू हजारे, विनय गुप्ता, और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे। (Chhattisgarh Second international Cricket Stadium)



