Google Analytics —— Meta Pixel

Shubman Gill Controversy: टीम इंडिया के कप्तान गिल ने पहन ली गलत जर्सी, Adidas-BCCI का 250 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट खतरे में

Shubman Gill Controversy : भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। लीड्स और एजबेस्टन टेस्ट मैचों में उनके बल्ले से कुल 585 रन निकले हैं। लेकिन इस जबरदस्त प्रदर्शन के बीच गिल एक बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी में फंस गए हैं। दूसरे टेस्ट के चौथे दिन उन्होंने बीसीसीआई के नियमों का उल्लंघन कर दिया, जिसकी वजह से बोर्ड को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें :- Sanjay Tripathi Murder Case: संजू त्रिपाठी हत्याकांड का मुख्य शूटर विनय यूपी STF की मदद से गिरफ्तार, एक लाख में ली थी हत्या की सुपारी

Nike की वेस्ट पहनना पड़ा भारी (Shubman Gill Controversy)

शुभमन गिल जब भारत की दूसरी पारी डिक्लेयर करने मैदान में आए, तब उन्होंने Nike ब्रांड की काली वेस्ट पहन रखी थी। जबकि भारतीय क्रिकेट टीम की आधिकारिक किट स्पॉन्सर Adidas है। गिल द्वारा Nike की वेस्ट पहनना बीसीसीआई और Adidas के बीच हुए कॉन्ट्रैक्ट का सीधा उल्लंघन माना जा रहा है।

Adidas-BCCI के बीच 250 करोड़ की डील

बीसीसीआई और Adidas के बीच 2023 में 250 करोड़ रुपये की डील साइन हुई थी, जो मार्च 2028 तक वैध है। इस डील के तहत Adidas भारत की पुरुष, महिला और यूथ टीमों के लिए सभी फॉर्मेट की किट सप्लाई करता है। ऐसे में खिलाड़ियों को Adidas की ही जर्सी और संबंधित गियर पहनना अनिवार्य है। (Shubman Gill Controversy)

BCCI को हो सकता है करोड़ों का नुकसान

गिल की इस गलती से Adidas नाराज हो सकता है। यदि कंपनी इसे गंभीर मानते हुए कॉन्ट्रैक्ट तोड़ देती है तो बीसीसीआई को करोड़ों का नुकसान हो सकता है। हालांकि Adidas इस मुद्दे पर चेतावनी देकर भी मामला सुलझा सकता है, क्योंकि ब्रांड को खुद भी इस डील से बड़ा फायदा मिल रहा है। अब देखना होगा कि BCCI गिल के खिलाफ क्या कदम उठाता है और Adidas की प्रतिक्रिया क्या रहती है। (Shubman Gill Controversy)

Back to top button
error: Content is protected !!