Google Analytics —— Meta Pixel

Nitin Gadkari Warns For World War : गडकरी की चेतावनी: ‘कभी भी छिड़ सकता है विश्व युद्ध… मानवता की रक्षा करना अब कठिन’

Nitin Gadkari Warns For World War: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को एक गंभीर वैश्विक चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इजरायल-ईरान और रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध की पृष्ठभूमि में कभी भी विश्व युद्ध छिड़ (Nitin Gadkari Warns For World War) सकता है।

यह भी पढ़े :- Korba road accident : 2 सड़क हादसों में तीन की मौत, तीन घायल, सड़क पर मवेशियों के कारण पिकअप का बैलेंस बिगड़ा, बाइक सवारों को रौंदा

यह बयान उन्होंने नागपुर में आयोजित एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम — ‘बियॉन्ड बॉर्डर्स’ — के दौरान दिया। गडकरी ने कहा कि दुनिया में तानाशाही प्रवृत्तियों और सैन्य टकराव का खतरा बढ़ रहा है, जिससे मानवता पर संकट गहरा गया है।

अब युद्ध सीमाओं पर नहीं, शहरों पर हो रहे हैं

गडकरी ने कहा कि आधुनिक युद्ध अब सिर्फ सीमाओं तक सीमित नहीं रह गए हैं। अब युद्ध मिसाइलों, ड्रोन और अत्याधुनिक तकनीकों से लड़े जा रहे हैं, जिनका निशाना सीधे आम नागरिक बन रहे हैं। इससे मानवता की रक्षा करना दिन-ब-दिन कठिन होता जा रहा है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि शांति, समन्वय और प्रेम जैसे मूल्य वैश्विक राजनीति से गायब होते जा रहे हैं और महाशक्तियों की अधिनायकवादी प्रवृत्तियां टकराव को और भड़का रही हैं।

भारत: शांति और सत्य का संदेशवाहक

गडकरी ने भारत को “बुद्ध और गांधी की भूमि” बताते हुए कहा कि भारत ने हमेशा सत्य, अहिंसा और वैश्विक शांति का संदेश दिया है।
“भारत को आज वैश्विक मंच पर अहिंसा और समन्वय की आवाज़ बुलंद करनी चाहिए। वर्तमान हालात में एक विवेकपूर्ण वैश्विक नीति की ज़रूरत है। (Nitin Gadkari Warns For World War)

तकनीक ने बदल दिए हैं युद्ध के आयाम

गडकरी ने कहा कि मिसाइलों और ड्रोन तकनीक के बढ़ते उपयोग से पारंपरिक युद्धक टैंक और विमानों की भूमिका कम हो गई है। उन्होंने कहा कि अब युद्ध का दायरा केवल सीमाओं तक नहीं, बल्कि शहरों और नागरिक क्षेत्रों तक फैल गया है, जिससे नागरिक सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। (Nitin Gadkari Warns For World War)

Back to top button
error: Content is protected !!