Naxal killed in Chhattisgarh : बस्तर में निर्णायक मोड़, सुरक्षा बलों ने मारा माओवादी कमांडर, मिला हथियारों का जखीरा
Naxal killed in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी सफलता हाथ लगी है। 8 लाख रुपये का इनामी माओवादी डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना मारा गया है। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और नक्सली साहित्य बरामद हुआ है।
यह भी पढ़े :- Nitin Gadkari Warns For World War : गडकरी की चेतावनी: ‘कभी भी छिड़ सकता है विश्व युद्ध… मानवता की रक्षा करना अब कठिन’
रणनीतिक ऑपरेशन, संयुक्त बलों की बड़ी सफलता
बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में यह मुठभेड़ उस समय हुई जब डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 202 व 210, सीआरपीएफ और यंग प्लाटून की संयुक्त टीम ने 4 जुलाई से इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। सूचना मिली थी कि इलाके में टेलंगाना राज्य समिति, PLGA बटालियन नंबर 01 और अन्य माओवादी कैडर सक्रिय हैं। इसी आधार पर क्षेत्र की घेराबंदी की गई और मुठभेड़ हुई।
शव के साथ बरामद हुआ हथियारों का जखीरा
मुठभेड़ खत्म होने के बाद तलाशी अभियान के दौरान वर्दीधारी माओवादी का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान सोढ़ी कन्ना के रूप में की गई। वह बटालियन नंबर 01 की कंपनी नंबर 02 का डिप्टी कमांडर था और माड़वी हिडमा का करीबी सहयोगी व प्रशिक्षित स्नाइपर भी था। (
बरामद सामग्री में शामिल
एक .303 रायफल और 5 जिंदा कारतूस
एके-47 का मैगजीन और 59 कारतूस
डेटोनेटर, कोडेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज
माओवादी वर्दी, रेडियो, साहित्य, पिट्ठू बैग
बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी. ने कहा –
2024 की सफल कार्रवाइयों के बाद 2025 में भी नक्सल विरोधी अभियान जारी हैं। बीते 18 महीनों में कुल 415 हार्डकोर माओवादी ढेर किए गए हैं। यह सुरक्षा बलों के साहस और जनता के समर्थन का प्रमाण है। (Naxal killed in Chhattisgarh)



