Google Analytics —— Meta Pixel

Cabinet Meeting: 11 जुलाई को होगी साय कैबिनेट की बैठक, योजनाओं की समीक्षा और नई घोषणाओं पर मंथन संभव

Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 11 जुलाई 2025 (गुरुवार) को राज्य कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) आयोजित की जाएगी। मंत्रालय (महानदी भवन) में प्रस्तावित इस बैठक में सरकार के कई महत्वपूर्ण निर्णयों, नीतिगत प्रस्तावों, और विकास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

यह भी पढ़े :- Naxal killed in Chhattisgarh : बस्तर में निर्णायक मोड़, सुरक्षा बलों ने मारा माओवादी कमांडर, मिला हथियारों का जखीरा

इन प्रमुख मुद्दों पर हो सकती है चर्चा:

  • धान खरीदी और किसानों को बोनस से जुड़ा प्रस्ताव।
  • बेरोजगारी भत्ता योजना की समीक्षा और विस्तारीकरण।
  • जिला योजनाओं के बजट स्वीकृति से जुड़े प्रस्ताव।
  • विकासखंडों में नये शासकीय संस्थानों की स्थापना।
  • पेयजल संकट, ग्रामीण सड़क निर्माण और सिंचाई परियोजनाओं पर प्रस्तुति।
  • शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की रिक्तियों पर भर्ती प्रक्रिया।

यह भी पढ़े :- Nitin Gadkari Warns For World War : गडकरी की चेतावनी: ‘कभी भी छिड़ सकता है विश्व युद्ध… मानवता की रक्षा करना अब कठिन’

Back to top button
error: Content is protected !!