Google Analytics —— Meta Pixel

Raigarh police drunk incident : रायगढ़ में शराब के नशे में जवानों का हंगामा, दो वीडियो वायरल, SP ने दिए जांच के आदेश

Raigarh police drunk incident : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से पुलिस और सुरक्षाबलों की छवि को धक्का पहुंचाने वाली दो घटनाएं सामने आई हैं। दोनों ही मामलों में वर्दीधारी जवान शराब के नशे में सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करते नजर आए। इन घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिसके बाद रायगढ़ पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

पहली घटना: ऑटो ड्राइवर से झगड़ा

पहली घटना रायगढ़ सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। रविवार को वायरल हुए एक वीडियो में 6वीं बटालियन के दो जवान नशे की हालत में केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड पहुंचे और एक ऑटो ड्राइवर से विवाद करने लगे। वीडियो में दोनों जवान गाली-गलौज करते और लड़खड़ाते दिख रहे हैं। घटना के समय मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल, इन जवानों की पहचान नहीं हो सकी है। (Raigarh police drunk incident)

यह भी पढ़ें :- Cyber fraud Bilaspur : साइबर ठगों की नई चाल, बिलासपुर में गार्ड को डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर वसूले 4 लाख रुपये

दूसरी घटना: मोहल्ले में बवाल

दूसरा मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है, जहां रामभांठा मोहल्ले में तैनात पुलिसकर्मी वीरेंद्र तिर्की शराब के नशे में बवाल करता नजर आया। मोहल्ले में उसने गाली-गलौज की, जिससे लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने उसे समझाइश दी, जिसके बाद वह वहां से चला गया। (Raigarh police drunk incident)

DSP का बयान

DSP सुशांतो बनर्जी ने बताया कि रविवार को दोनों वीडियो सामने आए। इन घटनाओं में पुलिस और सुरक्षाबल के जवान सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में अनुशासनहीनता करते दिख रहे हैं। दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित जवानों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। (Raigarh police drunk incident)

यह भी पढ़ें :- BASLP Admission Raipur: ऑडियोलॉजी व स्पीच पैथोलॉजी में बैचलर करना है? Pt. JNM मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया

Back to top button
error: Content is protected !!