Medical College Scam : मान्यता के बदले घूस: रावतपुरा मेडिकल कॉलेज केस में सीबीआई को मिले बड़े सुराग
Medical College Scam : श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च की मान्यता के बदले कथित तौर पर करोड़ों रुपये की घूस (Medical College Scam ) दिए जाने के मामले में सोमवार को बड़ी कार्रवाई हुई। सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों को रिमांड खत्म होने के बाद रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब ये सभी आरोपी 21 जुलाई तक जेल में रहेंगे।
यह भी पढ़े :- Raigarh police drunk incident : रायगढ़ में शराब के नशे में जवानों का हंगामा, दो वीडियो वायरल, SP ने दिए जांच के आदेश
गिरफ्तार आरोपियों में तीन डॉक्टर – डॉ. मंजुप्पा सी.एन., डॉ. चैत्रा (एमएस), और डॉ. अशोक शेलके – के साथ ही रावतपुरा सरकार संस्था के निदेशक अतुल कुमार, सतीश और रविचंद्र भी शामिल हैं।
इस दौरान सीबीआई ने किसी भी आरोपी की रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की। एजेंसी को अब तक की पूछताछ में कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। सूत्रों का दावा है कि आने वाले दिनों में इस घोटाले में कुछ और प्रभावशाली लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।
बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए बड़े पैमाने पर रिश्वत दी गई थी, जिसकी परतें अब धीरे-धीरे खुल रही हैं। सीबीआई की जांच इस गहरे नेटवर्क तक पहुंचने की दिशा में बढ़ रही है। (Medical College Scam )



