Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh ration scam: राशन घोटाले में बड़ा खुलासा, कांदागढ़ की उचित मूल्य दुकान में अनियमितता, चार आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh ration scam: पुसौर विकासखंड अंतर्गत कांदागढ़ स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में वर्ष 2018 में हुए राशन वितरण घोटाले का खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि जून, जुलाई और अगस्त 2018 में चावल, शक्कर, नमक और केरोसिन के वितरण में भारी अनियमितता की गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

यह भी पढ़ें :- Hareli Festival Bhilai : भिलाई में बिखरेगा छत्तीसगढ़ का रंग-रूप, जबर हरेली रैली का ऐतिहासिक आयोजन, जानिए क्या रहेगा खास

प्रकरण में सहायक खाद्य अधिकारी अंजनी कुमार राव द्वारा थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट के अनुसार, सचिव कृषचंद कर्ष (अब दिवंगत), सरपंच सोमति सिदार और सहयोगी गौरहरि निषाद, प्रशांत सेठ तथा टीकेश्वर सेठ ने शासकीय खाद्यान्नों का वितरण न करते हुए अमानत में खयानत की।

जांच में पाया गया कि कुल 232.38 क्विंटल चावल, 14.53 क्विंटल शक्कर, 4.16 क्विंटल नमक और 1369 लीटर केरोसिन का वितरण नहीं किया गया, जिससे शासन को गंभीर आर्थिक क्षति हुई। यह खुलासा तत्कालीन खाद्य निरीक्षक राजन कश्यप की 24 अगस्त 2018 की रिपोर्ट और अन्य दस्तावेजों के आधार पर हुआ। प्रकरण की रिपोर्ट 6 फरवरी 2025 को थाना पुसौर को भेजी गई थी।

पुलिस ने इस आधार पर अपराध क्रमांक 168/2025 के तहत धारा 409, 34 भादवि तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3, 7 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।

विवेचना के दौरान गवाहों के बयान और आरोपियों से पूछताछ में पर्याप्त साक्ष्य मिले। चारों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मामले में थाना प्रभारी रामकिंकर यादव, एएसआई उमाशंकर विश्वाल और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. गौरहरि निषाद, पिता मंगल निषाद, उम्र 40 वर्ष
  2. टीकेश्वर सेठ, पिता गुनुराम सेठ, उम्र 53 वर्ष
  3. प्रशांत सेठ, पिता टीकेश्वर सेठ, उम्र 25 वर्ष
  4. सोमति सिदार, पति स्व. विजय सिदार, उम्र 50 वर्ष

(सभी निवासी कांदागढ़, थाना पुसौर, जिला रायगढ़, छत्तीसगढ़)

Back to top button
error: Content is protected !!