Google Analytics —— Meta Pixel

Hareli Festival Bhilai : भिलाई में बिखरेगा छत्तीसगढ़ का रंग-रूप, जबर हरेली रैली का ऐतिहासिक आयोजन, जानिए क्या रहेगा खास

Hareli Festival Bhilai : बीस जुलाई को आयोजित होने वाली जबर हरेली रैली की तैयारियां जोरों पर हैं। यह आयोजन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का सिग्नेचर कार्यक्रम बन चुका है, जो इस बार लगातार आठवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।

हरेली, छत्तीसगढ़ के धार्मिक-सांस्कृतिक कैलेंडर का पहला त्योहार है, जिसे बड़े उत्साह और परंपरागत तरीके से मनाने के लिए छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना पूरी ऊर्जा के साथ जुटी हुई है। यह संगठन पिछले एक दशक से इस रैली को बड़े पैमाने पर आयोजित करता आ रहा है, और आज यह रैली छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एकता और विरासत का सबसे बड़ा प्रतीक बन गई है।

यह भी पढ़ें :- Raipur Zila Panchayat meeting : जिला पंचायत रायपुर की स्वास्थ्य एवं स्वच्छता (PHE) विभाग की बैठक संपन्न, वतन अंगनाथ चन्द्राकर ने उठाए अहम मुद्दे

Hareli Festival Bhilai : भिलाई में आयोजित जबर हरेली रैली को राज्य की सबसे प्रमुख और विशाल सांस्कृतिक यात्रा माना जाता है। यह आयोजन छत्तीसगढ़िया संस्कृति का सजीव प्रतिबिंब है, क्योंकि इसमें बस्तरिहा मांदर, सुवा नृत्य, पंथी, करमा, गेड़ी, अखाड़ा, राऊतनाचा और डंडा नृत्य जैसे छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कलाओं का शानदार प्रदर्शन होता है।

ये सभी कला समूह 10 किलोमीटर की सांस्कृतिक यात्रा के रूप में नृत्य-गान करते हुए शामिल होते हैं। उनके साथ हजारों की संख्या में आमजन भी चलते हैं, जो इस रैली को जनांदोलन का रूप देते हैं।

Hareli Festival Bhilai : इस बार की रैली में छत्तीसगढ़ महतारी और महापुरुषों की झांकी, साथ ही राजभाषा छत्तीसगढ़ी में शिक्षा और प्रशासनिक कार्यों को लागू करने के समर्थन में एक चलित झांकी भी मुख्य आकर्षण रहेगी।

रैली का मार्ग: अंबेडकर चौक पावर हाउस से शुरू होकर, सुपेला और सेंट्रल एवेन्यू होते हुए दशहरा मैदान तक पहुंचेगी। वहां हल और कृषि औजारों की पूजा, छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती, गुड़ के चीले एवं ठेठरी-खुरमी का महाप्रसाद वितरण होगा।

Hareli Festival Bhilai : सांस्कृतिक कार्यक्रम: सांयकाल में विश्वविख्यात पंडवानी गायिका ऋतु वर्मा का सजीव कार्यक्रम और रात में दुष्यंत हरमुख के निर्देशन में छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक मंच “रंगझरोखा” का मंचन किया जाएगा।

इसी सिलसिले में सोमवार, 8 जुलाई 2025 को कर्मा भवन सुपेला में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय यादव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। डॉ. यादव ने छत्तीसगढ़वासियों से अपील की कि 20 जुलाई, रविवार को होने वाली जबर हरेली रैली में संपूर्ण परिवार सहित पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में शामिल होकर इस सांस्कृतिक धरोहर को और मजबूत करें। 

Back to top button
error: Content is protected !!