Google Analytics —— Meta Pixel

Bilaspur Crime News: शादी के एक साल बाद नवविवाहिता ने की खुदकुशी, झगड़े के अगले दिन फंदे पर लटकी मिली लाश

Bilaspur Crime News: छत्तीसढ़ के बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा में एक 22 वर्षीय नवविवाहिता गायत्री यादव की लाश उसके कमरे में फंदे से लटकती हुई पाई गई। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले उसका ससुरालवालों से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया था।

गायत्री की शादी को अभी सिर्फ एक साल ही हुआ था। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :- Crime Story: डिप्रेशन में दो बेटियों की हत्या, अब उम्रकैद तय! पढ़िए हाई कोर्ट ने क्या कहा?

Bilaspur Crime News: गायत्री की शादी रामलाल यादव से हुई थी, जो ग्राम जोंधरा के रामायण चौक के पास रहता है। 8 जुलाई की रात घर में हुए विवाद के बाद गायत्री नाराज होकर अपने कमरे में चली गई, और दरवाजा बंद कर लिया। पति और परिवार के अन्य सदस्य उसे मनाने की बजाय बरामदे में सो गए।

अगली सुबह जब गायत्री उठी नहीं तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। काफी आवाजें देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला, तो खिड़की से झांककर देखा, जहां वह पंखे के हुक से साड़ी के फंदे से लटकी हुई नजर आई। घबराए परिजनों ने दरवाजा तोड़कर हंसिए से फंदा काटा और उसे नीचे उतारा, फिर पुलिस को सूचित किया।

Bilaspur Crime News: सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और गायत्री के मायकेवालों को सूचित किया। परिजन गांव पहुंचे तो कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया गया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया।

पुलिस का कहना है कि मृतका के मायके पक्ष से पूछताछ कर बयान दर्ज किए जाएंगे, और बयानों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या या किसी अन्य कारण की स्पष्टता सुनिश्चित की जा सके।

Back to top button
error: Content is protected !!