Rain alert in Balodabazar: भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, प्रभावित पुलों पर आवागमन रोका, मुनादी व कंट्रोल रूम की व्यवस्था

Rain alert in Balodabazar: लगातार हो रही तेज बारिश के कारण जिले में नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। इसे देखते हुए कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने शिवनाथ नदी स्थित सेमरिया घाट, महानदी पर अमेठी घाट सहित सभी संभावित पुलों पर निगरानी बढ़ा दी है। इन स्थानों पर पुलिस और प्रशासन की टीम तैनात की गई है तथा मुनादी कराकर आम जनता को सचेत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:- गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री साय, श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना
जिला प्रशासन ने आपदा (Rain alert) से निपटने के लिए 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम स्थापित किया है। नागरिक किसी भी आपात स्थिति में कंट्रोल रूम के नंबर 07727-222454 पर संपर्क कर सहायता ले सकते हैं। कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर मिथलेश डोंडे (मो. 94255-23514), सहायक नोडल अधिकारी सुरेश देवांगन (मो. 78697-77184), पुलिस कंट्रोल रूम (94791-90629), जिला अस्पताल कंट्रोल रूम (81099-57485) और नगर सेना प्रभारी (72229-20390) को अलर्ट (Rain alert) पर रखा गया है।
इन स्थानों पर आवागमन बंद
विकासखंड कसडोल में तरेंगी नाला, पलारी में अमेठी घाट, भाटापारा में सेमरिया घाट, सिमगा में तरपोंगा और कुलीपोटा पुलिया पर बैरिकेडिंग कर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है और सभी संबंधित अधिकारी क्षेत्र में मौजूद हैं। फिलहाल किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है, परंतु जिला प्रशासन अलर्ट (Rain alert) मोड पर है।
कलेक्टर की अपील
कलेक्टर दीपक सोनी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क (Rain alert) रहें, अनावश्यक रूप से निचले इलाकों या बाढ़ग्रस्त पुलों की ओर न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
यह भी पढ़ें:- Rashifal 11 July 2025: आज शुक्रवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल



