Travel and Tourism Fair: छत्तीसगढ़ पर्यटन की कोलकाता में प्रभावशाली उपस्थिति, टीटीएफ में सांस्कृतिक विरासत की भव्य प्रस्तुति

Travel and Tourism Fair: छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों को कोलकाता में आयोजित ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में बड़ी पहचान मिली है। इस मेगा आयोजन में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने अपनी समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और जनजातीय परंपराओं के साथ शानदार उपस्थिति दर्ज कराई।

Travel and Tourism Fair: टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने कोलकाता के टूर ऑपरेटर्स और ट्रैवल एजेंट्स से आग्रह किया कि वे अपने टूर पैकेज में छत्तीसगढ़ को भी शामिल करें। उन्होंने मंच पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। शर्मा ने बताया कि राज्य को अब पर्यटन उद्योग का दर्जा मिल चुका है, जिससे होमस्टे, रिसॉर्ट, ट्राइबल और वेलनेस टूरिज्म को लेकर निवेश और सहयोग के नए द्वार खुले हैं।
यह भी पढ़ें:- Rain alert in Balodabazar: भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, प्रभावित पुलों पर आवागमन रोका, मुनादी व कंट्रोल रूम की व्यवस्था
उन्होंने चित्रकोट जलप्रपात, कांगेर घाटी, सिरपुर, बस्तर, भोरमदेव, डोंगरगढ़, और दंतेवाड़ा जैसे स्थलों को विशेष रूप से रेखांकित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अभी भी भारत का अनदेखा रत्न है, और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।
शर्मा ने यह भी बताया कि कोलकाता में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड का स्थायी सूचना केंद्र स्थापित किया गया है, जिससे स्थानीय टूर एजेंट्स को सीधे और सुविधाजनक सहयोग मिल सकेगा। इस आयोजन में 50 से अधिक टूर ऑपरेटर्स ने पंजीकरण कर छत्तीसगढ़ टूरिज्म में रुचि दिखाई।

Travel and Tourism Fair: छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने प्रस्तुति के माध्यम से राज्य की पर्यटन संभावनाओं, सांस्कृतिक समृद्धि और शासन की योजनाओं की जानकारी दी।
नीलू शर्मा ने मीडिया से कहा कि भारत को समझना है तो छत्तीसगढ़ को जानना जरूरी है। आइए, छत्तीसगढ़ को महसूस कीजिए और भारत की आत्मा से मिलिए।
Travel and Tourism Fair: इस अवसर पर सिक्किम विधानसभा की उपाध्यक्ष राजकुमारी थापा, मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी, थाईलैंड की महावाणिज्यदूत श्रीपोन तांतिपन्याथेप, और पश्चिम बंगाल टूर ऑपरेटर एवं ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन के 500 से अधिक सदस्य मौजूद थे।



