Google Analytics —— Meta Pixel

Success Against Naxalism : “अब बंदूक नहीं, विकास चाहिए”: 22 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सीएम साय का बड़ा बयान

Success Against Naxalism : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नारायणपुर जिले में ₹37 लाख 50 हजार के इनामी कुल 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों पर ₹50 हजार से लेकर ₹8 लाख तक के इनाम घोषित थे।

यह भी पढ़े :- CG Pre B.Ed Result 2025 जारी, काउंसलिंग डेट अब तक तय नहीं, D.El.Ed रिजल्ट भी जल्द

इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व Twitter) पर लिखा: – “लोग अब बंदूक नहीं, विकास की राह पर साथ चलना चाहते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार के प्रयासों और आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 के चलते अब तक 1476 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

‘नियद नेल्लानार’ जैसी योजनाओं ने भरोसा जगाया

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का समाज में पुनर्वास और पुनरुत्थान उनकी सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

हमारी सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 और योजनाओं की सकारात्मकता ने माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विश्वास पैदा किया है। ‘नियद नेल्लानार’ जैसे मॉडल गांवों ने यह भरोसा जगाया है कि हिंसा छोड़कर विकास की मुख्यधारा में लौटा जा सकता है।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डबल इंजन की सरकार 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सरकार की रणनीति: दबाव, संवाद और विकास

विशेषज्ञों का मानना है कि छत्तीसगढ़ सरकार की तीन स्तंभीय रणनीति – सुरक्षा बलों की दबाव नीति, संवेदनशील पुनर्वास मॉडल और तेज़ विकास कार्य – का असर अब ज़मीनी स्तर पर दिखने लगा है। (Success Against Naxalism)

मुख्य तथ्य संक्षेप में:

22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया – इन पर कुल ₹37.50 लाख का इनाम था
1476 माओवादी अब तक आत्मसमर्पण कर चुके – सरकार का रिकॉर्ड
आत्मसमर्पण नीति 2025 और ‘नियद नेल्लानार’ जैसे प्रयासों का असर
31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने का लक्ष्य

नक्सलवाद से विश्वासवाद की ओर: एक नया छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार का यह प्रयास सिर्फ सुरक्षा अभियान नहीं, बल्कि विश्वास बहाली और पुनर्निर्माण का सामाजिक आंदोलन है। नारायणपुर से लेकर अबूझमाड़ तक नक्सली अब हिंसा को छोड़, नई पीढ़ी के लिए अवसर और शिक्षा की राह चुन रहे हैं। (Success Against Naxalism)

Back to top button
error: Content is protected !!