CG Pre B.Ed Result 2025 जारी, काउंसलिंग डेट अब तक तय नहीं, D.El.Ed रिजल्ट भी जल्द

CG Pre B.Ed Result 2025: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने प्री बीएड 2025 परीक्षा का रिजल्ट और अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। 1,26,808 उम्मीदवारों की कंबाइंड मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। परीक्षार्थी वहां जाकर अपना स्कोर और रैंक देख सकते हैं।
SCERT (राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) ने अभी तक बीएड काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा नहीं की है। सूत्रों के अनुसार, प्रक्रिया शुरू होने में एक महीने तक की देरी हो सकती है। पिछले साल प्रदेश में B.Ed की 14,400 सीटें थीं, लेकिन इस बार सीटों में कटौती संभव है।
छत्तीसगढ़ के 4 B.Ed कॉलेजों की मान्यता रद्द
राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (NCTE) ने अपनी 423वीं बैठक में राज्य के 4 बीएड कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी है:
- श्री कृष्णा कॉलेज, जांजगीर-चांपा
- कांति दर्शन महाविद्यालय, राजनांदगांव
- श्रीराम शिक्षा महाविद्यालय, राजनांदगांव
- श्री शिरडी साईं शिक्षण महाविद्यालय, अंबिकापुर
इन कॉलेजों में B.Ed, D.El.Ed और B.Sc-B.Ed कोर्स संचालित होते थे। मान्यता रद्द होने से प्रदेश की लगभग 250 सीटें घटेंगी।
वार्षिक रिपोर्ट नहीं भेजने पर NCTE की सख्ती
NCTE के नियमों के अनुसार, मान्यता प्राप्त कॉलेजों को हर साल वार्षिक रिपोर्ट भेजना अनिवार्य है। संबंधित कॉलेजों ने रिपोर्ट नहीं भेजी, साथ ही नोटिस का जवाब भी नहीं दिया, जिससे उनकी मान्यता रद्द कर दी गई।
D.El.Ed रिजल्ट भी जल्द, बीएड से ज्यादा मुकाबला
- CG Vyapam जल्द ही D.El.Ed 2025 का रिजल्ट भी जारी कर सकता है। आंकड़ों के अनुसार:
- D.El.Ed परीक्षा में 2 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए।
- जबकि B.Ed के लिए 1.9 लाख आवेदन ही आए।
- D.El.Ed की सीटें सिर्फ 6,720 हैं, इसलिए मुकाबला और भी कड़ा है।
अपडेट्स के लिए जुड़े रहें
CG Pre B.Ed काउंसलिंग डेट और D.El.Ed रिजल्ट से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए vyapam.cgstate.gov.in या हमारे पोर्टल पर नियमित विजिट करें।
यह भी पढ़ें :- CG Liquor Scam Case : भ्रष्टाचार के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: छत्तीसगढ़ के आबकारी घोटाले में 22 अधिकारी निलंबित



