Google Analytics —— Meta Pixel

lord’s test: बुमराह ने रचा इतिहास, रूट के शतक और गिल के 600 रन ने बनाया रोमांचक मुकाबला

lord’s test: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड ने 387 रन बनाए, जबकि भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। टीम अभी 242 रन पीछे है।

lord’s test: मैच के टॉप रिकॉर्ड्स और पल

  1. बुमराह के 450 विकेट पूरे
    बेन स्टोक्स का विकेट लेकर जसप्रीत बुमराह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 450 विकेट पूरे कर लिए। टेस्ट में उन्होंने 13वीं बार विदेश में 5 विकेट लिए, जो भारतीय रिकॉर्ड है। उन्होंने कपिल देव को पीछे छोड़ा।

  2. जो रूट का 37वां टेस्ट शतक
    रूट ने भारत के खिलाफ अपना 11वां टेस्ट शतक जड़ा। उनके अब 37 टेस्ट शतक हो गए हैं, उन्होंने स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ा (36 शतक)।

  3. रूट को बुमराह ने 15वीं बार आउट किया
    बुमराह ने रूट को 15वीं बार आउट कर नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने पैट कमिंस का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने रूट को 14 बार आउट किया।

  4. रूट बने टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले फील्डर
    राहुल द्रविड़ (210 कैच) को पीछे छोड़ते हुए रूट के नाम 211 कैच हो गए।

  5. जैमी स्मिथ का विकेटकीपिंग में नया रिकॉर्ड
    स्मिथ ने सिर्फ 1303 गेंदों में 1000 टेस्ट रन पूरे किए, सरफराज अहमद (1311 गेंद) का रिकॉर्ड तोड़ा।

  6. शुभमन गिल: इंग्लैंड में 600 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय
    गिल ने सीरीज में 601 रन बनाकर राहुल द्रविड़ (602 रन, 2002) के करीब पहुंच गए। वे इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान भी बने (कोहली – 593 रन, 2018)।

  7. बुमराह की 2 गेंदों में 2 विकेट
    88वें ओवर में बुमराह ने पहले जो रूट को बोल्ड किया, फिर अगली गेंद पर वोक्स को आउट किया।

  8. स्मिथ ने स्टंप्स से गेंद को पैरों से बचाया
    डिफेंस के बाद गेंद स्टंप्स की ओर जा रही थी, लेकिन स्मिथ ने चतुराई से पैर से गेंद को टकराने से बचाया।

  9. सिराज ने जोटा को किया ट्रिब्यूट
    जैमी स्मिथ का विकेट लेने के बाद सिराज ने दिवंगत फुटबॉलर डिओगो जोटा को ट्रिब्यूट दिया, जिनकी हाल ही में कार एक्सीडेंट में मौत हुई।

  10. DRS में बचे करुण नायर
    स्टोक्स की गेंद पर आउट दिए जाने के बाद नायर ने DRS लिया और बच गए। बाद में 40 रन बनाकर आउट हुए।

यह भी पढ़ें: Ambikapur car accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, 3 छात्रों की मौत, 2 गंभीर घायल

Back to top button
error: Content is protected !!