Ambikapur car accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, 3 छात्रों की मौत, 2 गंभीर घायल

Ambikapur car accident: 11 जुलाई की रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के पेड़ से टकराने से तीन युवाओं की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा अंबिकापुर-बनारस मेन रोड पर स्थित चठिरमा मोड़ के पास हुआ, जब वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और पेड़ से जा टकराया।
पुलिस के अनुसार, गांधीनगर थाना क्षेत्र के इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार सभी कॉलेज स्टूडेंट थे और नशे में थे। स्कॉर्पियो में दो लड़कियां और तीन लड़के सवार थे। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटना के समय वाहन की तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना स्पष्ट दिख रहा है।
car accident में मारे गए छात्र-छात्राओं के नाम:
-
जतिन कुमार कुजूर (19), जशपुर
-
प्रमिला खुशी (17), भिट्ठीकला
-
सारिका मिंज (17), भिट्ठीकला – अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
car accident में घायल छात्र-छात्राएं:
-
अर्पित बड़ा (17), सीतापुर – स्कॉर्पियो चालक
-
अनुपम राम (17)
car accident के घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से निजी वाहनों द्वारा मिशन हॉस्पिटल, महावीर हॉस्पिटल, और मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
car accident के समय हल्की बारिश हो रही थी और स्कॉर्पियो की रफ्तार अत्यधिक थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के एयरबैग खुल गए और सवार सीटों से उछल पड़े। टक्कर के बाद वाहन पूरी तरह डैमेज हो गया।
नाबालिग छात्रा 3 दिन से लापता थी
मृतक छात्रा सारिका मिंज, उर्सूलाइन स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा थी और हादसे से तीन दिन पहले बिना बताए घर से निकली थी। उसकी हालत गंभीर थी और मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि car accident में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और दो का इलाज जारी है। सभी मृतक और घायल अंबिकापुर व आसपास के इलाकों के निवासी हैं।



