Sukma Naxalite Surrender 2025: 1.18 करोड़ के इनामी 23 नक्सलियों ने सुकमा में किया सरेंडर, कलेक्टर अपहरण कांड का आरोपी भी शामिल

Sukma Naxalite Surrender 2025: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पहली बार एक साथ 1.18 करोड़ रुपये के इनामी 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से 8 नक्सली PLGA बटालियन नंबर-1 जैसे खतरनाक दस्ते से जुड़े रहे हैं, जबकि 9 महिला और 3 दंपती नक्सली भी शामिल हैं। इन सभी ने CRPF DIG और सुकमा SP के सामने हथियार डाल दिए।
सबसे ज्यादा चर्चा में रहा लोकेश उर्फ पोड़ियाम भीमा, जिस पर 8 लाख का इनाम था। यह नक्सली 2012 में सुकमा कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन के अपहरण में शामिल था। साथ ही 2017 के बुर्कापाल और 2021 के टेकलगुड़ा मुठभेड़ में भी इसकी भूमिका रही, जिसमें कुल 46 जवान शहीद हुए थे।
यह भी पढ़ें:- Bilaspur brothers die in well: मुर्गी बचाने कुएं में उतरे दो भाइयों की मौत, जहरीली गैस से दम घुटा
सरेंडर करने वालों में 1 DVCM, 6 PPCM, 4 ACM और 12 अन्य सदस्य हैं। इनमें से 11 पर 8-8 लाख, 4 पर 5-5 लाख, 1 पर 3 लाख और 7 नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित था। ये सभी माओवादी अलग-अलग सुरक्षा बलों पर हमले और जवानों की हत्या में शामिल रहे हैं। (Naxalite Surrender)
सरेंडर करने वालों में कुछ नक्सली शीर्ष माओवादी नेताओं के गार्ड भी रह चुके हैं। जैसे कि रमेश उर्फ कमलू, जो एक करोड़ के इनामी माओवादी माड़वी हिड़मा का सुरक्षा गार्ड था। वहीं राजे उर्फ राजक्का, माड़वी जोगा BNPC का गार्ड रह चुका है। पुलिस को उम्मीद है कि इनसे पूछताछ में संगठन की गुप्त रणनीतियों और ठिकानों का खुलासा हो सकता है। (Naxalite Surrender)
लोकेश उर्फ भीमा नक्सली संगठन का DVCM स्तर का सदस्य रहा है। वह 2007 से 2024 तक कई बड़ी घटनाओं जैसे IED विस्फोट, एंबुश हमले, अपहरण और मुठभेड़ों में शामिल रहा है। 2021 में टेकलगुड़ा मुठभेड़ में इसी के नेतृत्व में 21 जवान शहीद हुए थे।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस सरेंडर को नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी मान रही हैं। इससे बस्तर के अंदरूनी इलाकों में माओवादी नेटवर्क कमजोर होने की संभावना है। (Naxalite Surrender)



