लॉर्ड्स टेस्ट में हाईवोल्टेज ड्रामा: इंग्लिश बल्लेबाज से भिड़े भारतीय कप्तान शुभमन गिल, मैदान पर बढ़ा तनाव

IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच (IND vs ENG) चल रहे लॉर्ड्स टेस्ट में शनिवार को उस समय ड्रामा चरम पर पहुंच गया, जब भारतीय कप्तान शुभमन गिल और एक इंग्लिश बल्लेबाज के बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली। घटना ने मैच के माहौल को काफी गर्मा दिया और खिलाड़ियों के बीच तनाव स्पष्ट रूप से झलकने लगा।
यह वाकया इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान हुआ, जब भारतीय गेंदबाजों का दबाव बढ़ रहा था और इंग्लैंड के बल्लेबाज बौखलाए हुए नज़र आ रहे थे। इसी दौरान एक शॉट के बाद कुछ कहासुनी शुरू हुई और गिल, जो इस सीरीज में आक्रामक कप्तानी के लिए चर्चा में हैं, सीधे इंग्लिश बल्लेबाज की ओर बढ़े और दोनों के बीच तीखी बातचीत हुई।
अंपायरों ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए दोनों खिलाड़ियों को शांत किया, लेकिन सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। क्रिकेट प्रेमियों ने इसे ‘सौरव गांगुली जैसी अग्रेसिव लीडरशिप की झलक’ करार दिया, वहीं कुछ विशेषज्ञों ने इसे ‘जज्बात पर काबू न रख पाने’ की निशानी भी बताया।
मैच के बाद गिल ने इस घटना को ‘मैदान की गर्मजोशी’ करार देते हुए कहा: –
“हम यहां जीतने आए हैं, दोस्ती करने नहीं। मैदान पर टेंशन होना खेल का हिस्सा है, लेकिन हमने मर्यादा नहीं लांघी।”भारतीय टीम इस वक्त टेस्ट सीरीज में बढ़त बनाए हुए है और कप्तान शुभमन गिल का नेतृत्व अब तक काफी प्रभावशाली माना गया है। लॉर्ड्स जैसी ऐतिहासिक पिच पर हुए इस टकराव ने मुकाबले को और भी दिलचस्प बना दिया है।
टिम साउदी ने शुभमन गिल के मसाज पर उठाए सवाल
मैदान पर हुई उस लड़ाई की लपटें प्रेस कॉन्फ्रेंस में देखने को मिली, जहां इंग्लैंड टीम के सलाहकार टिम साउदी से सीधे-सीधे सवाल किया गया तो उन्होंने अपने ओपनर्स की गलती मानने और उनके स्पोर्ट्समैन स्प्रिट को गलत ठहराने के बजाए उलटे भारतीय कप्तान पर ही सवाल खड़े कर दिए. टिम साउदी ने शुभमन गिल के मसाज कराने पर सवाल उठाए।
टिम साउदी ने कहा कि पहले तो ये जान लीजिए कि जो हुआ वो खेल का हिस्सा है. दूसरी बात ये कि भारतीय टीम किस बात की शिकायत कर रही है. जब शुभमन गिल हर वक्त मैदान पर लेटकर मसाज लेते हैं, उसका क्या? अब ये तो वही बात हो गई कि कुछ नहीं मिला तो जबरदस्ती की किसी बात पर उंगली उठा दो. शुभमन गिल के जिस मसाज पर टिम साउदी उंगली उठा रहे हैं, वैसा हर बल्लेबाज एक लंबी इनिंग के दौरान जरूरत महसूस होने पर करता है. मगर इंग्लैंड के ओपनर जैक क्रॉली ने लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन के खेल में जो कर रहे थे, उससे साफ-साफ पता चल रहा था कि वो खेल को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते। (IND vs ENG)



