Google Analytics —— Meta Pixel

ऑपरेशन कालनेमि में ढोंगी बाबाओं की धरपकड़: कई अन्य धर्म के आरोपी पकड़े गए, एक बांग्लादेशी नागरिक भी गिरफ्तार

Operation Kalanemi : उत्तराखंड में फर्जी साधुओं के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कालनेमि’ (Operation Kalanemi) के तहत पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अब तक 50 से अधिक फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में कुछ अन्य धर्मों के लोग भी शामिल हैं, जो संतों के वेश में धोखाधड़ी कर रहे थे।

यह भी पढ़े :- लॉर्ड्स टेस्ट में हाईवोल्टेज ड्रामा: इंग्लिश बल्लेबाज से भिड़े भारतीय कप्तान शुभमन गिल, मैदान पर बढ़ा तनाव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर इस विशेष अभियान (Operation Kalanemi) की शुरुआत की थी। देहरादून में पहले दिन 25 फर्जी बाबाओं को पकड़ा गया, वहीं हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए 13 अन्य संदिग्ध बाबाओं को हिरासत में लिया।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है और पुलिस संदिग्ध साधु वेशधारियों की पहचान कर कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि जिन लोगों के पास ज्योतिष या आध्यात्मिक मार्गदर्शन का कोई प्रमाण नहीं मिला, उन्हें जनता को भ्रमित करने और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

एक अहम गिरफ्तारी में सहसपुर थाना क्षेत्र से एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा गया है, जिसकी पहचान रुकन रकम उर्फ शाह आलम (26 वर्ष) के रूप में हुई है।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने ‘ऑपरेशन कालनेमि’ (Operation Kalanemi) का समर्थन करते हुए कहा कि इससे सनातन धर्म की प्रतिष्ठा बनी रहेगी और असली साधु-संतों की पहचान सुरक्षित होगी।

पुलिस ने की अपील

पुलिस विभाग ने अपील करते हुए आमजन से अनुरोध है कि ऐसे संदिग्ध बाबाओं की सूचना पुलिस को दें, ताकि अंधविश्वास और ठगी की घटनाओं को रोका जा सके।

Back to top button
error: Content is protected !!