Google Analytics —— Meta Pixel

India vs England Test 2025: लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की 22 रन से हार, 5 बड़ी वजहें सामने आईं

India vs England Test 2025: भारत को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स स्टेडियम में खेले गए एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में 22 रन से हार का सामना करना पड़ा। 193 रन के आसान लक्ष्य के सामने टीम इंडिया 170 रन पर सिमट गई। इसी के साथ इंग्लैंड ने 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली।

भारत की हार के पीछे कई अहम कारण रहे, जिनमें बैटिंग फेल्योर, पिच की चुनौती, एक्स्ट्रा रन और जोफ्रा आर्चर की वापसी जैसे फैक्टर प्रमुख हैं।

यह भी पढ़ें :- PM and RSS cartoon controversy : PM मोदी पर बनाए कार्टून को सुप्रीम कोर्ट ने बताया ‘भड़काऊ’, कार्टूनिस्ट को लगाई फटकार


भारत की हार की 5 बड़ी वजहें:

1. टॉप ऑर्डर का फ्लॉप शो, राहुल-जडेजा-पंत पर निर्भरता

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और करुण नायर दोनों पारियों में रन नहीं बना सके। गिल और यशस्वी ने मिलकर सिर्फ 39 रन जोड़े। करुण नायर भी 40 और 16 रन ही बना सके। नतीजतन, पूरी बल्लेबाज़ी का दबाव केएल राहुल, पंत और जडेजा पर रहा। (India vs England Test 2025)

2. लोअर ऑर्डर की बैटिंग विफल, दोनों पारियों में कोलैप्स

पहली पारी में भारत 376/6 की स्थिति से सिर्फ 11 रन और जोड़ सका। दूसरी पारी में लक्ष्य सिर्फ 193 रन का था, फिर भी टीम बिखर गई। राहुल (39) और जडेजा (61) को छोड़ कोई टिक नहीं सका।

3. पिच बैटिंग के लिए दिन-ब-दिन चुनौतीपूर्ण होती गई

लॉर्ड्स की पिच पर हर दिन गेंदबाज़ों को ज्यादा मदद मिली। पहले दिन विकेट प्रति रन औसत 63 था, जो आखिरी दिन घटकर 14 रह गया। स्विंग और बाउंस के कारण बल्लेबाज़ों के लिए टिकना मुश्किल हो गया।

4. जोफ्रा आर्चर की दमदार वापसी, स्टोक्स का सपोर्ट

जोफ्रा आर्चर ने पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 3 विकेट लिए। उन्होंने यशस्वी, पंत और सुंदर को आउट किया। स्टोक्स ने भी दूसरी पारी में 3 विकेट झटके। दोनों ने मिलकर भारत की बैटिंग को तहस-नहस किया। (India vs England Test 2025)

5. इंग्लैंड का लोअर ऑर्डर और भारत की अतिरिक्त रन देने की गलती

इंग्लैंड के ब्रायडन कार्स और जैमी स्मिथ ने पहली पारी में 116 रन की साझेदारी की, जबकि भारत 6 विकेट पर 376 रन के बाद सिर्फ 11 रन जोड़ सका। भारत ने मैच में कुल 63 एक्स्ट्रा रन दिए, जबकि इंग्लैंड ने सिर्फ 30।


सीरीज में पिछड़ा भारत, अगला टेस्ट अहम

इस हार के बाद इंग्लैंड ने 5 टेस्ट की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। अब भारत को बाकी बचे दो टेस्ट जीतने होंगे, अगर उसे ट्रॉफी अपने नाम करनी है। (India vs England Test 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!