Google Analytics —— Meta Pixel

Chirimiri IT Raid: टैक्स रिफंड घोटाले में बड़ा खुलासा, फर्जी दस्तावेजों से लाखों की हेराफेरी का शक

Chirimiri IT Raid: कोरिया जिले की कोयलांचल नगरी चिरमिरी में इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी रविवार सुबह तक जारी रही। यह कार्रवाई लगातार दूसरे दिन चल रही है और इसका संबंध SECL कर्मचारियों के नाम पर फर्जी दस्तावेजों से आयकर रिफंड क्लेम करने के गोरखधंधे से जोड़ा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, पूरे घोटाले का मुख्य केंद्र कर सलाहकार मनीष उर्फ महेंद्र गुप्ता हैं। उनके दफ्तर और ठिकानों पर 14 जुलाई को इनकम टैक्स टीम ने एक साथ दबिश दी थी। मनेंद्रगढ़ में रेड की कार्रवाई समाप्त हो चुकी है, लेकिन चिरमिरी में टीम अब भी दस्तावेजों की जांच में जुटी है। (Chirimiri IT Raid)

फर्जी खर्चों के आधार पर टैक्स रिफंड क्लेम

मनीष गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने SECL कर्मचारियों की आईडी, पैन और वेतन विवरण का उपयोग कर फर्जी खर्चों को दिखाकर लाखों रुपये के टैक्स रिफंड क्लेम किए। शुरुआती जांच में 50 से अधिक संदिग्ध क्लेम्स सामने आए हैं, जिनमें 25 लाख रुपये से ज्यादा का रिफंड लिया गया है। (Chirimiri IT Raid)

डिजिटल साक्ष्य जब्त, पूछताछ जारी

इनकम टैक्स विभाग ने घोटाले को गंभीर आर्थिक अपराध मानते हुए गुप्ता के कार्यालय से डिजिटल दस्तावेज, रजिस्टर, कंप्यूटर हार्डड्राइव और बैंक स्टेटमेंट जब्त किए हैं। अधिकारियों की टीम ने देर रात तक गहन पूछताछ की, जो अब दूसरे चरण में प्रवेश कर चुकी है। (Chirimiri IT Raid)

यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh farmer scheme 2025: कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिलेगा सीधा लाभ, धान की जगह वैकल्पिक फसलों पर 11,000 रुपये प्रति एकड़ तक की सहायता

Back to top button
error: Content is protected !!