Rashifal 20 July 2025: आज रविवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
ज्योतिषाचार्य पं. यशस्वी योगेंद्र शर्मा : आज का राशिफल Rashifal 20 July 2025, दिन- रविवार, कलियुग- 5124, विक्रम संवत- 2082, वीर निर्वाण संवत 2550, माह- श्रावण (सावन), तिथि- कृष्ण पक्ष दशमीं (10)।
Rashifal 20 July 2025
1 मेष राशि (Aries) : आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक उन्नति और सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर लेकर आया है। पूजा-पाठ, साधना और भक्ति में आपकी विशेष रुचि बनी रहेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। यदि आपने शेयर बाजार में कोई निवेश किया है, तो निकट भविष्य में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में अपेक्षा से बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। जीवन से जुड़े किसी बड़े फैसले को लेकर घर के वरिष्ठ सदस्य आपका समर्थन और प्रशंसा करेंगे। जीवनसाथी की ओर से कोई सुखद सरप्राइज मिलने के योग बन रहे हैं।
2 वृष राशि (Taurus) : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि आपको कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। आपका कोई पढ़ाई लिखाई से संबंधित मामला सुलझता दिख रहा है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
3 मिथुन राशि (Gemini) : आज इस राशि के जातकों के लिए सितारे कहते हैं कि कार्यक्षेत्र में आपका अपने अधिकारियों के साथ तालमेल बना रहेगा। किसी भविष्य की योजना को लेकर आपस में चर्चा हो सकती है। व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है।
4 कर्क राशि (Cancer) : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी और आवेश में आकर कोई निर्णय न लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर आपको एक नई पहचान मिलेगी। इस वजह से मन में प्रफुल्लता और ऊर्जा बनी रहेगी।
5 सिंह राशि (Leo) : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर लाभप्रद है। आज आप किसी नई योजना पर काम शुरू कर रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। आज अपने बच्चे को बढ़िया काम करते देखकर ख़ुशी महसूस करेंगे। आपको किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में दिन लाभप्रद रहेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है।
6 कन्या राशि (Virgo) : आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ संकेत लेकर आया है। मनचाहे कार्य पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई यादगार उपहार खरीद सकते हैं, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यवसाय में यदि आप कोई जोखिम उठाने की योजना बना रहे हैं, तो इसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। हालांकि, पार्टनरशिप में कोई भी नया समझौता करते समय पूरी सतर्कता बरतें, अन्यथा धोखे की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों या सीनियर्स से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : नेहा बनकर रह रहा था बांग्लादेशी अब्दुल कलाम, फर्जी दस्तावेज के साथ गिरफ्तार
7 तुला राशि (Libra) : आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका पूजा पाठ में खूब मन लगेगा और शेयर मार्केट में यदि आपने धन का निवेश किया, तो इससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपका धन कहीं अटका हुआ था, तो उसके आपको मिलने की संभावना है। यदि आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपके घर मेहमान का आगमन हो सकता है। घर में धार्मिक कार्य करने की योजना बन सकती है।
8 वृश्चिक राशि (Scorpio) : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि आपको कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। आपका किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।
9 धनु राशि (Sagittarius) : जो जातक सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें किसी बड़े धोखे से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी पुरानी गलती से आप सबक लेना होगा। माता-पिता की सेवा में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती दिख रही है। अगर कोई सरकारी मामला रुका हुआ है तो उसमें गति आने की उम्मीद है।
10 मकर राशि (Capricorn) : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी नए वाहन की प्राप्ति कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी नए काम में निवेश करना अच्छा रहेगा। आप वरिष्ठ सदस्यों से अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार में शांति बनाए रखें। व्यवसाय में भागीदारी के काम से संभलकर रहें। वाहन आदि ध्यान से चलाएं।
11 कुंभ राशि (Aquarius) : आज इस राशि के जातकों के लिए ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पहले भाग में निपटा लेना फायदेमंद होगा। किसी से धार्मिक और राजनीतिक विवाद में उलझने से बचें। आपको आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विरोधियों से सजग और सतर्क रहें। धर्म कर्म से संबंधित कार्यों में आप भाग लेंगे।
12 मीन राशि (Pisces) : आज ऑफिस में सीनियर अधिकारियों से अत्यधिक बातचीत या दिखावटी व्यवहार से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ज़रूरत से ज़्यादा मीठे बोल कभी-कभी दूरियां पैदा कर सकते हैं। जो लोग नया व्यापार शुरू कर चुके हैं, उन्हें शुरुआती समय में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन पूर्व की योजनाओं से आपको अच्छा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आत्मविश्वास में इज़ाफा होगा। कोई ऐसा महत्वपूर्ण कार्य, जो लंबे समय से अधूरा था और आपको मानसिक तनाव दे रहा था, उसके पूरे होने के संकेत मिल रहे हैं। (Rashifal 20 July 2025)



