Google Analytics —— Meta Pixel

ऑपरेशन साइबर शील्ड: सस्ते सीमेंट के फर्जी विज्ञापन से लाखों की ठगी, दो साइबर ठग गिरफ्तार

Operation Cyber Shield : रेंज साइबर थाना रायपुर ने ऑपरेशन साइबर शील्ड (Operation Cyber Shield) के तहत गूगल विज्ञापनों के माध्यम से सस्ते दर पर अल्ट्राटेक सीमेंट बेचने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अब तक लाखों रुपये की ठगी को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़े :- Rashifal 22 July 2025: आज मंगलवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

प्रार्थी भारत भूषण गुप्ता (पिता: अशोक कुमार गुप्ता, उम्र: 41 वर्ष, निवासी: अवंती विहार, थाना तेलीबांधा, रायपुर) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ अज्ञात व्यक्ति गूगल पर अल्ट्राटेक सीमेंट के सस्ते दामों के फर्जी विज्ञापन देकर उनसे 8.80 लाख रुपये की ठगी कर चुके हैं।

इस शिकायत के आधार पर 25 दिसंबर 2024 को थाना रेंज साइबर में अपराध क्रमांक 848/24, धारा 420 IPC के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच प्रारंभ की।

तकनीकी विश्लेषण से पकड़े गए ठग

जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया:

अजय सिंह
पिता: नत्थू सिंह
उम्र: 30 वर्ष
निवासी: रुखाला, थाना छर्रा, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)

सुजीत सिंह
पिता: नवल किशोर सिंह
उम्र: 43 वर्ष
निवासी: रामकृष्ण नगर, आदर्श विहार, पटना (बिहार)

ठगी का तरीका: म्यूल खातों से निकासी और ट्रांसफर

पुलिस के अनुसार, आरोपी अजय सिंह ठगी की राशि को पहले म्यूल बैंक खातों में जमा कराता था और फिर वहां से अपने खातों में ट्रांसफर करता था। वहीं सुजीत सिंह देश के विभिन्न शहरों—जैसे गुवाहाटी, सिलचर, अगरतला और पटना—से म्यूल खातों के एटीएम कार्ड का उपयोग कर नकद निकासी करता था।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह से जुड़े और कितने लोग सक्रिय हैं। (Operation Cyber Shield)

Back to top button
error: Content is protected !!