Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा- 2021 के परिणाम घोषित

Chhattisgarh Public Service Commission: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत मेडिसीन विशेषज्ञ, क्लीनिकल पैथोलाजिस्ट, क्लीनिकल बायोकेमिस्ट, चर्मरोग विशेषज्ञ तथा एपीडेमोलॉजिस्ट पदों के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। आयोग ने मेरिट के आधार पर वर्गवार सूची तैयार कर अंतिम चयन सूची और अनुपूरक सूची जारी कर दी है।

यह भी खबर पढ़ें : Loudspeaker banned: 8 मार्च से 15 मई तक ध्वनि विस्तारक यंत्र पर रोक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

आयोग द्वारा मेडिसीन विशेषज्ञ के 115 पद, क्लीनिकल पैथोलाजिस्ट, क्लीनिकल बायोकेमिस्ट, चर्मरोग विशेषज्ञ और एपीडेमोलॉजिस्ट के एक-एक पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। जिसकी परीक्षा 13 जनवरी को ली गई थी। परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के लिए 4 और 5 मार्च को साक्षात्कार आयोजित किया गया था। परीक्षा परिणाम और विस्तृत जानकारी लोक सेवा आयोग की वेबसाइट psc.cg.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा- 2021 के परिणाम घोषित

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (Chhattisgarh Public Service Commission) ने राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2021 के लिखित परिणाम जारी कर दिए हैं। राज्य सेवा परीक्षा-2021 (छत्तीसगढ़ के अधीनस्थ विभाग) के अंतर्गत विभिन्न सेवाओं हेतु कुल 171 पद विज्ञापित किए गए हैं। राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2021 हेतु दिनांक 13 फरवरी 2022 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके आधार पर राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2021 हेतु विज्ञापित पदों का 15 गुना अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था, परंतु वर्गवार/उपवर्गवार अर्ह अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 2548 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चिन्हांकित किए गए हैं।

यह भी खबर पढ़ें : Collector visited on motorcycle: छत्तीसगढ़ के इस कलेक्टर की पूरे देश में चर्चा, मोटरसाइकिल से किया जिले की दूरस्थ अंचल का दौरा

मुख्य परीक्षा हेतु चिन्हांकित अभ्यर्थियों को आनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है जिसकी सूचना लोक सेवा आयोग द्वारा पृथक से जारी की जाएगी। राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2021 के लिखित परीक्षा परिणाम आयोग की अधिकृत वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जारी (अपलोड) कर दिए गए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!