Google Analytics —— Meta Pixel

Jasprit Bumrah Test retirement: क्या बुमराह टेस्ट क्रिकेट को कहने वाले हैं अलविदा? मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान

Jasprit Bumrah Test retirement: स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर जसप्रीत बुमराह से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह अपनी धार दिखाने में पूरी तरह सफल नहीं रहे। बुमराह ने भले ही दो पारियों में पांच विकेट लिए हों, लेकिन भारत को जीत नहीं मिल पाई। ओल्ड ट्रेफर्ड में चल रहे चौथे टेस्ट में भी वह बेअसर दिखे।

यह भी पढ़ें :- Kargil War Point 4875 की वीरगाथा, जब कैप्टन अनुज ने अकेले ध्वस्त किए दुश्मन के चार बंकर

भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने एक वीडियो में दावा किया कि बुमराह जल्द ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि बुमराह का शरीर अब साथ नहीं दे रहा और वह 100% नहीं दे पा रहे हैं। कैफ का मानना है कि बुमराह खुद्दार खिलाड़ी हैं और यदि उन्हें लगेगा कि वह टीम के लिए उपयोगी नहीं हैं तो खुद ही टेस्ट से हट जाएंगे। (Jasprit Bumrah Test retirement)

कैफ ने यह भी कहा कि बुमराह की गति कम हुई है और वह 125-130 किमी/घंटा की स्पीड से गेंदबाजी कर रहे हैं। जो गेंदबाज कभी किसी भी बल्लेबाज को आउट करने की क्षमता रखता था, वह अब अपनी लय में नहीं दिख रहा। (Jasprit Bumrah Test retirement)

उन्होंने यह भी जोड़ा कि बुमराह में देश के लिए खेलने का जुनून अब भी है, लेकिन शरीर उनका साथ नहीं दे रहा। कैफ ने कहा कि शायद फैंस को अब बुमराह के बिना टेस्ट क्रिकेट देखने की आदत डालनी होगी, हालांकि उन्होंने यह भी प्रार्थना की कि उनका अंदेशा गलत साबित हो। (Jasprit Bumrah Test retirement)

Back to top button
error: Content is protected !!