Google Analytics —— Meta Pixel

India UK trade deal: भारत-UK FTA पर साइन, कृषि, MSME और निर्यात को मिलेगा बढ़ावा, ब्रिटिश बाजार में भारतीय उत्पादों की एंट्री

India UK trade deal: भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच बहुप्रतीक्षित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर आखिरकार दस्तखत हो गए हैं। इस समझौते के बाद अब ब्रिटेन का बड़ा बाजार भारतीय उत्पादों के लिए खुल जाएगा, वहीं ब्रिटिश प्रोडक्ट्स की भारत में मौजूदगी और बिक्री दोनों बढ़ेगी। हालांकि, दोनों देशों के बीच यह डील ‘विन-विन सिचुएशन’ कही जा रही है, लेकिन दीर्घकाल में भारत को इससे ज्यादा लाभ मिलने की उम्मीद है।

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत के MSME सेक्टर, कृषि उत्पाद, रेडीमेड गारमेंट्स, रत्न-आभूषण, और ऑटोमोबाइल पार्ट्स जैसे उद्योगों को बड़ा निर्यात अवसर मिलेगा। साथ ही, भारतीय पेशेवरों को ब्रिटेन में नौकरियों और सेवाओं में अधिक मौके मिलेंगे।

यह भी पढ़ें :- Vice Presidential election 2025: उपराष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे से सियासी हलचल, चुनाव आयोग ने की तैयारियों की घोषणा

ब्रिटेन की बात करें तो उसे भारत के बड़े बाजार में पहुंच और निवेश के नए अवसर मिलेंगे। यह FTA मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में FDI (विदेशी निवेश) को भी प्रोत्साहित करेगा। फिलहाल ब्रिटेन भारत में पहले से ही 36 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है।

2023-24 में दोनों देशों के बीच व्यापार 4.74 लाख करोड़ रुपये (लगभग 60 अरब डॉलर) का रहा, जिसे 2030 तक 120 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। (India UK trade deal)

भारतीय कृषि उत्पादों को मिलेगा वैश्विक बाजार

इस समझौते से 95% से अधिक भारतीय कृषि और खाद्य उत्पादों पर ब्रिटेन में आयात शुल्क शून्य हो जाएगा। इससे न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा, बल्कि भारत के 100 अरब डॉलर के कृषि निर्यात लक्ष्य को भी समर्थन मिलेगा। अनुमान है कि आगामी तीन वर्षों में कृषि निर्यात में 20% की बढ़ोतरी हो सकती है।

ब्रिटेन में इन भारतीय उत्पादों की मांग बढ़ेगी

भारतीय मसाले, फल-सब्जियां, दालें, अचार, हस्तशिल्प, और सी-फूड ब्रिटेन में अधिक मात्रा में निर्यात किए जा सकेंगे। वहीं, हल्दी, काली मिर्च और इलायची जैसे उत्पादों को प्रीमियम दाम पर ब्रिटिश बाजार में प्रवेश मिलेगा। (India UK trade deal)

भारत में ब्रिटिश प्रोडक्ट्स होंगे सस्ते

  • इस समझौते के तहत भारत ब्रिटिश उत्पादों पर आयात शुल्क घटाएगा।
  • स्कॉच व्हिस्की पर टैक्स 150% से घटाकर पहले 75% और अगले 10 वर्षों में 40% किया जाएगा।
  • कारों पर टैक्स 100% से घटाकर 10% किया जाएगा।
  • कॉस्मेटिक्स, चॉकलेट, बिस्किट, सैल्मन मछली और मेडिकल डिवाइसेज भी भारत में सस्ते होंगे।

व्यापार प्रक्रिया होगी डिजिटल

FTA का एक और प्रमुख पहलू यह है कि भारत और ब्रिटेन व्यापार प्रक्रियाओं को सरल और डिजिटल बनाने की दिशा में काम करेंगे, जिससे व्यापार लागत में उल्लेखनीय कमी आएगी और एमएसएमई व कृषि उद्यमों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मदद मिलेगी। (India UK trade deal)

Back to top button
error: Content is protected !!