Rashifal 27 July 2025: आज रविवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
ज्योतिषाचार्य पं. यशस्वी योगेंद्र शर्मा : आज का राशिफल Rashifal 27 July 2025, दिन- रविवार, कलियुग- 5124, विक्रम संवत- 2082, वीर निर्वाण संवत 2550, माह- श्रावण (सावन)। तिथि – शुक्ल पक्ष। तिथि- तृतीया (3)।
Rashifal 27 July 2025
1 मेष राशि (Aries) : आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़ने और समाज में नाम कमाने का सुनहरा अवसर लेकर आया है। पूजा-पाठ व भक्ति में आपकी विशेष रुचि बनी रहेगी। यदि आपने शेयर बाजार में कोई निवेश किया है, तो भविष्य में इससे अच्छा आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। कोई महत्वपूर्ण कार्य आपकी उम्मीद से बेहतर परिणाम दे सकता है। आप जीवन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसमें घर के बड़े-बुजुर्ग भी आपकी सराहना करेंगे। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने की संभावना है।
2 वृष राशि (Taurus) : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि आपको कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। आपका किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।
3 मिथुन राशि (Gemini) : जो जातक सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें किसी बड़े धोखे से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी पुरानी गलती से आप सबक लेना होगा। माता-पिता की सेवा में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती दिख रही है। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है, इसलिए पॉजिटिव रहें और अपने कार्यों पर ध्यान दें।
4 कर्क राशि (Cancer) : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी नए वाहन की प्राप्ति कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी नए काम में निवेश करना अच्छा रहेगा। आप वरिष्ठ सदस्यों से अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार में शांति बनाए रखें। व्यवसाय में भागीदारी के काम से संभलकर रहें। वाहन आदि ध्यान से चलाएं।
5 सिंह राशि (Leo) : आज इस राशि के जातकों के लिए ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पहले भाग में निपटा लेना फायदेमंद होगा। किसी से धार्मिक और राजनीतिक विवाद में उलझने से बचें। आपको आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे। परिवार में लोग आपकी बातों का मान रखेंगे, जिससे आपके मन में संतुष्टि बनी रहेगी और कुछ विशेष करने की इच्छा प्रबल रहेगी। आप किसी अजनबी की बातों में ना आए, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।
6 कन्या राशि (Virgo) : आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। आपके मन के मुताबिक काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। आप जीवनसाथी के लिए कोई खास तोहफा लेकर आ सकते हैं। व्यवसाय में जोखिम उठाने की योजना सफल हो सकती है, जिससे आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि पार्टनरशिप में कोई नया समझौता करने से पहले सावधानी बरतें, वरना किसी प्रकार का धोखा मिल सकता है। छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में आ रही परेशानियों को लेकर अपने शिक्षकों या सीनियर से मार्गदर्शन प्राप्त करना पड़ सकता है। (Rashifal 27 July 2025)
7 तुला राशि (Libra) : मुनाफे की दिशा में काम करने वाले व्यापारियों के लिए आज का दिन फलदायक साबित हो सकता है। युवाओं की मेहनत उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करेगी, आज कर्म और भाग्य मिलकर आपको सफलता दिलाने में सहयोग कर सकते हैं। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने का प्रयास करें, बड़े बुजुर्गों को अपनी ओर से शिकायत का मौका न दे। विद्यार्थियों के किसी परीक्षा के परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
8 वृश्चिक राशि (Scorpio) : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि आपको कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। आपका किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। विरोधियों से सजग और सतर्क रहें। आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं, लेकिन परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।
9 धनु राशि (Sagittarius) : आज इस राशि के जातकों के लिए सितारे कहते हैं कि कार्यक्षेत्र में आपका अपने अधिकारियों के साथ तालमेल बना रहेगा। किसी भविष्य की योजना को लेकर आपस में चर्चा हो सकती है। व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी की कही सुनी बातों में आकर किसी के वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो इससे आपका कोई नुकसान हो सकता है। आपको किसी साथी से सलाह लेने से बचें, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है।
10 मकर राशि (Capricorn) : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी और आवेश में आकर कोई निर्णय न लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग को प्रशस्त होंगे। आज कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा और कुछ विशेष जानकारियां भी मिलेंगी। सामाजिक स्तर पर आपको एक नई पहचान मिलेगी।
11 कुंभ राशि (Aquarius) : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर लाभप्रद है। आज आप किसी नई योजना पर काम शुरू कर रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। आज अपने बच्चे को बढ़िया काम करते देखकर ख़ुशी महसूस करेंगे। आपको किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। आर्थिक मामलों में दिन लाभप्रद रहेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है।
12 मीन राशि (Pisces) : इस राशि के जातकों को ऑफिस में सीनियर अधिकारियों से अत्यधिक बातचीत या चापलूसी से बचना चाहिए, क्योंकि ज्यादा मीठे बोल कभी-कभी संबंधों में दूरी भी ला सकते हैं। जो व्यापारी नया कारोबार शुरू कर चुके हैं, उनके लिए शुरुआती दौर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि पूर्व की योजनाओं से आपको अच्छा आर्थिक लाभ मिलने के आसार हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई ऐसा कार्य, जो लंबे समय से रुका हुआ था और आपको तनाव दे रहा था, उसके पूरे होने की संभावना बन रही है। (Rashifal 27 July 2025)



