PWD exam cheating Bilaspur: सरकारी अफसर बनने मुन्ना भाई स्टाइल में चीटिंग, वॉकी-टॉकी से सवालों का जवाब, दो युवतियां गिरफ्तार
PWD exam cheating Bilaspur: बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र स्थित शिवदुलारे स्वामी आत्मानंद स्कूल, जो कि PWD सब-इंजीनियर परीक्षा का केंद्र बना था, वहां रविवार को फिल्मी अंदाज़ में हाई-टेक नकल का खुलासा हुआ। परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े एक ऑटो में बैठी युवती वॉकी-टॉकी और वीडियो कॉल के जरिए अंदर परीक्षा दे रही साथी को सवाल हल करवा रही थी।
पुलिस ने इस नकलचरों की जोड़ी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी युवतियां जशपुर जिले की निवासी हैं। इनके पास से वॉकी-टॉकी डिवाइस, मोबाइल फोन और कैमरा युक्त उपकरण जब्त किए गए हैं।
यह भी पढ़ें :- Digital arrest scam Raipur: ईडी अफसर बनकर शिक्षक को रखा “डिजिटल अरेस्ट” में, दो दिन में 8.5 लाख की ठगी
ऐसे हुआ खुलासा (PWD exam cheating)
परीक्षा केंद्र में बैठी युवती ने कैमरे की मदद से प्रश्न पत्र बाहर मौजूद साथी को दिखाया। बाहर खड़ी युवती ने वॉकी-टॉकी और वीडियो कॉल से उसे हल बताना शुरू किया। इसी बीच कुछ स्थानीय NSUI कार्यकर्ताओं को गतिविधियों पर शक हुआ। उन्होंने तुरंत निरीक्षण किया और पूरे मामले की सूचना अधिकारियों को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवतियों को रंगेहाथ पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों एक नकल गिरोह के निर्देश पर काम कर रही थीं। पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क के तार अन्य परीक्षा केंद्रों और राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं। (PWD exam cheating)
प्रशासन सख्त, जांच शुरू
परीक्षा में इस तरह की मुन्नाभाई स्टाइल नकल को लेकर शिक्षा विभाग और प्रशासन ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही नकल नेटवर्क की पूरी जड़ तक पहुंचने की कार्रवाई तेज कर दी गई है।
स्थानीय संगठनों और छात्रों ने इस घटना के बाद परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की मांग की है। साथ ही ऐसे हाई-टेक उपकरणों की स्क्रीनिंग परीक्षा केंद्रों के बाहर अनिवार्य करने की भी बात कही जा रही है। (PWD exam cheating)



