Google Analytics —— Meta Pixel

Digital arrest scam Raipur: ईडी अफसर बनकर शिक्षक को रखा “डिजिटल अरेस्ट” में, दो दिन में 8.5 लाख की ठगी

Digital arrest scam Raipur: राजधानी रायपुर में साइबर ठगों ने ठगी का नया और शातिर तरीका अपनाया। खुद को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) का अधिकारी बताकर एक 58 वर्षीय सरकारी शिक्षक को दो दिन तक “डिजिटल अरेस्ट” (Digital arrest) में रखा और उससे 8.5 लाख रुपये की ठगी कर ली। यह वारदात टिकरापारा थाना क्षेत्र की है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस और साइबर सेल जांच में जुट गई है।

पीड़ित शिक्षक को एक अज्ञात कॉल आया। कॉलर ने खुद को ईडी अधिकारी बताया और कहा कि उनके बैंक खाते में 20 लाख रुपये मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े ट्रांजैक्शन के रूप में ट्रांसफर हुए हैं। कॉलर ने शिक्षक को डराया कि वह इस अपराध में फंस सकते हैं और उन्हें “Digital arrest” में लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:- India vs England Lord’s Test 2025: लॉर्ड्स टेस्ट में ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, राहुल ने जड़ा शतक, शुभमन गिल इंग्लिश ओपनर्स से उलझे

डर के कारण शिक्षक ने खुद को घर के कमरे में बंद कर लिया और दो दिनों तक किसी से कोई संपर्क नहीं किया। इस दौरान ठगों ने फोन कॉल और वीडियो कॉल के माध्यम से उसे लगातार निर्देश दिए और अलग-अलग बैंक खातों में कुल 8.5 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

परिवार ने उठाया शक, पुलिस को दी सूचना

जब दो दिन तक शिक्षक कमरे से बाहर नहीं निकले और उनके व्यवहार में बदलाव देखा गया, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जांच में पता चला कि यह पूरा मामला साइबर फ्रॉड का है। शिक्षक मानसिक दबाव में ठगों के जाल में फंस गए थे।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस और साइबर सेल अब कॉल रिकॉर्ड्स, बैंक ट्रांजैक्शन डिटेल्स और डिजिटल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि संबंधित मोबाइल नंबरों और खातों को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉलर द्वारा सरकारी एजेंसी या कानून प्रवर्तन अधिकारी होने का दावा किया जाए, तो बिना पुष्टि किए किसी भी प्रकार की राशि ट्रांसफर न करें और तुरंत पुलिस को सूचना दें। (Digital arrest)

Back to top button
error: Content is protected !!