CG Journalists Union: छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ की अपील, एक हों प्रादेशिक पत्रकार, मातृभाषा छत्तीसगढ़ी को दिलाएं सम्मान

CG Journalists Union: रायपुर। छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ (सीपीएम) की प्रदेश कार्यकारिणी की मासिक बैठक शनिवार को रायपुर के वृंदावन हॉल में आयोजित की गई। यह बैठक न केवल संगठनात्मक समन्वय का प्रतीक बनी, बल्कि वैचारिक एकरूपता, मातृभाषा छत्तीसगढ़ी के संरक्षण और हरेली मिलन जैसे सांस्कृतिक सौहार्द का मंच भी साबित हुई।
यह भी पढ़ें :- भारत के दुश्मनों के लिए दुनिया में कोई जगह सुरक्षित नहीं : प्रधानमंत्री मोदी
बैठक की शुरुआत प्रदेश के दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र रथ गर्व ने संगठन निर्माण के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज जब छत्तीसगढ़ी भाषा अपनी ही धरती पर हाशिए पर है, ऐसे समय में पत्रकारों और साहित्यकारों की यह जिम्मेदारी है कि वे इसे सम्मान और ऊँचाई प्रदान करें। पत्रकारिता ही वह माध्यम है जो भाषा की गरिमा को स्थापित कर सकती है।
संगठन विस्तार पर विशेष चर्चा
बैठक में जिलेवार संगठन को मजबूत करने पर गहन विचार-विमर्श हुआ। सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव साझा किए और प्रदेशव्यापी दौरे की रणनीति तय की गई। राजधानी रायपुर में एक प्रभावशाली जिला टीम के गठन की प्रक्रिया भी शुरू करने का निर्णय लिया गया।
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ी भाषा में पत्रकारिता करने वाले वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकारों की एक सूची तैयार की गई है, जिनसे व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उन्हें महासंघ से जोड़ने और संगठनात्मक दायित्व सौंपने की योजना बनाई गई है। (CG Journalists Union)
पत्रकारों के अधिकारों के लिए एकजुटता का संकल्प
प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि महासंघ का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ीभाषी पत्रकारों को संगठित कर, उनके अधिकारों के लिए मजबूती से संघर्ष करना है। यह संगठन पत्रकारों की ताकत बनेगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि राज्य स्थापना दिवस के बाद, छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ स्थापना दिवस को पूरे प्रदेश में भव्य रूप से मनाया जाएगा। आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए सभी जिलों से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। (CG Journalists Union)
पत्रकारों पर अत्याचार के खिलाफ सख्त रुख
हाल के दिनों में पत्रकारों पर हो रहे झूठे आरोप, हमले और दमनात्मक कार्रवाई पर बैठक में गहरी चिंता व्यक्त की गई। महासंघ ने इन घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए यह निर्णय लिया है कि जल्द ही प्रदेश के गृह मंत्री से मिलकर पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ी चिंताओं को सामने रखा जाएगा। (CG Journalists Union)
बैठक में महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें संगठन के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे –
- गजेंद्र वर्मा (प्रदेश अध्यक्ष)
- अब्दुल शमीम (महासचिव)
- अशोक कुमार साहू (प्रदेश कोषाध्यक्ष)
- परितोष शर्मा (प्रदेश सचिव)
- प्रेम कुमार सोनी
- परमानन्द वर्मा
- संजीव सेन
- आनंद गुप्ता
- फ़िरोज़ गाँधी
- नरेंद्र नायक
- गणेश सोनकर
- शेख स्माइल



